31.2 C
Madhya Pradesh
June 9, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

फिल्म जन गण मन के लिए पूजा हेगड़े ले रही हैं मार्शल आर्ट ट्रेनिंग

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। कान्स फिल्म समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक पुरी जगन्नाथ की अगली फिल्म ‘जन गण मन’ में पूजा हेगड़े देश का गौरव बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म में पहली बार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ युवा दिलों की धड़कन विजय देवरकोंडा हैं। पैन इंडिया क्वीन पूजा ने बड़ी टिकट वाली फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है और इसमें थाईलैंड के लड़ाकू मास्टर्स के साथ प्रशिक्षण शामिल है।

उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने हेगड़े को कॉम्बैट में प्रशिक्षित करने के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। अपनी भूमिका को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध, सुपरहिट ‘अला वैकुंठपुरमलो’ फेम अभिनेत्री ने निरंतर एनर्जी के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और लगातार चार दिनों तक प्रशिक्षण जारी रखेगी। हालांकि उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन एक्शन दृश्यों के लिए उनकी तैयारी आश्चर्यचकित करती है कि दर्शकों के लिए उनके पास क्या सरप्राइज है?
गौरतलब हो कि पूजा आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सलमान खान के साथ, ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह और SSMB28 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।


Bundelikhabar

Related posts

जैस्मीन भसीन को अली गोनी ने कहा ‘सजाऊंगा लूटकर भी’! सारेगामा म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर देखें

Bundeli Khabar

समीक्षा और शैल ओसवाल ने किया एसएसओ प्रोडक्शन्स की घोषणा

Bundeli Khabar

अंधविश्वास के प्रति सजगता को दर्शाती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!