24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220530 WA0004
मनोरंजन

वरुण तेज के फैन्स ने ‘F3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ को पूरी तरह बताया उनकी फिल्म

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। साउथ स्टार वरुण तेज स्टारर ‘F3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ रिलीज हो गई है और दर्शकों ने इसे शुरू से अंत तक एक मजेदार और क्रेजी राइड बताते हुए काफी सराहा है। ऐसे में रिलीज होते ही फिल्म को मिली इस तरह के रिस्पॉन्स के बाद कह सकते हैं कि ये फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कमाल करने वाली है।

इस फिल्म एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी शामिल है लेकिन बावजूद इसके फैन्स इसे आउट-एंड-आउट वरुण तेज फिल्म के रूप में देख रहें है। दरअसल फिल्म में वरुण की परफॉर्मेंस काफी इम्प्रेसिव है और फिर जिस तरह से उन्होंने खुद को स्क्रीन पर प्रेजेन्ट किया है और एक्टिंग की है, उसका वकाई में कोई जवाब नहीं है।

इस फिल्म की तराफी करते हुए दर्शकों ने इसे ‘टोटली एंटरटेनिंग’, ‘अ फन राईड’, ‘पैसा वसूल’ और ‘अ फैमिली एंटरटेनर’ बताया है। फिल्म में दर्शकों ने तेज की कॉमिक टाइमिंग की भी जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वह अनुभवी अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए।

F3 के बाद, भारतीय तेलुगु अभिनेता वरुण तेज स्पोर्ट्स ड्रामा ‘घनी’ में नजर आएंगे। जिसमें न केवल वो अपनी शानदार एक्टिंग से सबको लुभाएंगे बल्कि इस स्पोर्ट्स ड्रामा में एक बॉक्सर का रोल निभाने के लिए उन्होंने जो जबदस्त बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन किया, उससे भी वो सबको चौंकाने वाला है।


Bundelikhabar

Related posts

प्रभास की 25वीं फिल्म ‘स्पिरिट’ को डायरेक्ट करेंगे संदीप रेड्डी वांगा, निर्माता होंगे भूषण कुमार

Bundeli Khabar

युवाओं की कहानी पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म ‘यूट्यूबर’ की शूटिंग दिल्ली में

Bundeli Khabar

महिमा चौधरी ने लॉन्च किया रूपा अय्यर की फिल्म ‘नीरा आर्या’ का पोस्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!