24.6 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220524 WA0003
महाराष्ट्र

वैवाहिक समारोह में शामिल हुए बिजनेसमैन रॉनी रॉड्रिग्स

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

डॉ तानिया संदीप झा व डॉ विवेक आदित्य मिश्रा की शादी धूमधाम से सम्पन्न, मेहमान बनकर पहुंचे अभिनेता रवि किशन और मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन

मुम्बई। रॉनी रॉड्रिग्स (पर्ल समूह की कंपनियों के मालिक और सिनेबस्टर पत्रिका के प्रकाशक और प्रधान संपादक) ने पवई, मुम्बई के वेस्टिन होटल में 22 मई की शाम को मुख्य अतिथि के रूप में संदीप झा की बेटी डॉ तानिया संदीप झा और डॉ विवेक आदित्य मिश्रा की शादी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आपको बता दें कि इस शुभ अवसर पर बिहार सरकार के मिनिस्टर ऑफ इंडस्ट्रीज सैय्यद शाहनवाज हुसैन और ऎक्टर रवि किशन भी गेस्ट के रूप में मौजूद थे। सभी ने दूल्हा दुल्हन को शादी की ढेर सारी बधाई दी।
गौरतलब है कि रॉनी रॉड्रिग्स पर्ल ग्रुप की कंपनियों के मालिक हैं साथ ही मैगज़ीन सिनेबस्टर के पब्लिशर और एडिटर इन चीफ भी हैं। मगर मिस्टर रॉनी रॉड्रिग्स एक सामाजिक व्यक्ति भी हैं, वह रिश्तों और दोस्ती को बखूबी निभाते हैं। वह अपने बिज़ी शेडयूल में से समय निकाल कर संदीप झा की बेटी डॉ तानिया संदीप झा और डॉ विवेक आदित्य मिश्रा की शादी में शामिल हुए।
यह विवाह समारोह का एक भव्य आयोजन था, जहां मेहमानों का शाही अंदाज में स्वागत किया गया। तरह तरह के पकवानों और लज़ीज़ खानों के साथ साथ यहां म्युज़िक का भी इंतेजाम था।
संदीप झा की बेटी डॉ तानिया संदीप झा दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं वहीं डॉ विवेक आदित्य मिश्रा दूल्हे बनकर काफी खुश थे। दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही थी। बेहतरीन सजावट और आकर्षक रौशनी के बीच यहां शादी की तमाम रस्में हुईं। यहां आए सभी मेहमानों के लिए यह एक यादगार शादी रही।


Bundelikhabar

Related posts

आगाज एंटरटेनमेंट के सीएमडी नीरज तिवारी की बर्थडे पार्टी में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा

Bundeli Khabar

प्रभाग रचनेनंतरच आरक्षण सोडत, राज्य निवडणूक आयोगाकडून महापालिकांना आदेश

Bundeli Khabar

पुणे महापालिका चुनाव को एक-दो साल के लिए स्थगित करना उचित नहीं: शरद पवार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!