21.2 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220523 WA00002
मनोरंजन

निर्देशक रंजन सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

अमेरिका के सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई यह उपाधि

मुम्बई। टेलिविजन निर्देशन में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए पटना के बहादुरपुर के मूल निवासी निर्देशक रंजन कुमार सिंह को अमेरिका के सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित होटल हॉलिडे इन में आयोजित किया गया था। टीआरपी किंग के नाम से चर्चित रंजन कुमार सिंह पहले ऐसे टेलिविजन निर्देशक हैं जिन्हे यह डॉक्टरेट की उपाधि दी गई है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पासआउट रंजन सिंह ने अब तक 93 टेलिविजन धारावाहिकों को निदेशित किया है जिसमें कई शो आज भी ऑन एयर हो रहे हैं। उनके द्वारा निर्देशित लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये हैं चाहतें, स्वराज, कांटेलाल एंड सन्स, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, नागिन 4 और नागिन 5, नागिन 7, कवच 2, प्यार की कसौटी, विध्नहर्ता गणेश, बेवफा से वफा, आज लिखेंगे कल, प्यार की कसौटी, चंद्रकांता, ब्रम्हराक्षस, कसम, कलश, ये कहां आ गये हम, प्यार को हो जाने दो, थपकी प्यार की, महाराणा प्रताप, मेरी आशिकी तुमसे है, कुमकुम भाग्य, कैसा ये इश्क है, ये हैं मोहब्बतें, सावित्री, भागोवाली, जगजननी मां दुर्गा, अखियों के झरोखों से, राम मिलाए जोड़ी, तेरे मेरे सपने, बालिका बधू, विवाह, बेटियां, मायका, माता की चौकी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजौ, हादसा, सीआईडी और जय हनुमान तथा रावण आदि हैं। उन्हें माइथोलॉजिकल शो का मास्टर डायरेक्टर माना जाता है। इस डॉक्टरेट की उपाधि के मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होने इसका सारा श्रेय अपने दर्शकों, प्रसंशकों, अपनी मां और पत्नी प्रिती सिंह को दिया है।


Bundelikhabar

Related posts

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन के साथ विनोद भानुशाली का ‘चुम्मा चुम्मा’

Bundeli Khabar

महिमा चौधरी ने लॉन्च किया रूपा अय्यर की फिल्म ‘नीरा आर्या’ का पोस्टर

Bundeli Khabar

रविकिशन ने देखा ‘आदिपुरुष’ , हनुमान जी की पूजा कर पहुँचे थियेटर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!