21.8 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220122 WA00072
मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ का मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त, शूटिंग मार्च में

Bundelikhabar

महाराष्ट्र ब्यूरो
मुंबई : ब्रीद इन मूवी के बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘राम लखन बजरंगी’ का भव्य मुहूर्त आज अंधेरी वेस्ट मुंबई में सम्पन्न हो गया। इस मौके पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत गिने चुने लोग ही मौजूद रहे, जिन्होंने फ़िल्म के लिए शुभकामनाएं दी। इस फ़िल्म के निर्माता सुमन पांडेय और ऋषोम पांडेय हैं। लेखक निर्देशक राजीव राय हैं।

फ़िल्म को लेकर निर्माता ने कहा कि यह बड़े बजट की फ़िल्म होगी और हम इसका निर्माण बिग स्केल पर करने जा रहे हैं। फ़िल्म के लिए हमने यूपी में जौनपुर का लोकेशन चुना है, जहाँ हम मार्च महीने पहला वीक से फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। सभी इसको लेकर एक्साइटेड हैं। हमारी फ़िल्म में सबकुछ अलग होगा। संगीत से लेकर संवाद तक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले होंगे।

उन्होंने बताया कि हमारी फ़िल्म में कलाकार है प्रिंस सिंह राजपूत , पायस पंडित, आदित्य मोहन, श्यामली श्रीवास्तव, देव सिंह, गिरीश शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म का संगीत प्रेम सागर सिंह ने दिया है। गीत राजीव राय, प्रेमसागर सिंह का है। क्रिएटिव निर्देशक शशिभाल हैं। डीओपी दीपक झा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।


Bundelikhabar

Related posts

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

Bundeli Khabar

निर्देशक नभ कुमार राजू का एक्टिंग इंस्टिट्यूट ‘हॉली रिवर इंटरनेशनल फिल्म स्कूल’ हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

भुषण कुमार ने गुरु रंधावा, हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार को ‘डिज़ाइनर’ के लिए लाया एक साथ 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!