30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220520 WA0003
महाराष्ट्र

साहित्यकार पवन तिवारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अग्निशिखा मंच का काव्य सम्मेलन संपन्न

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच पिछले 15 वर्षों से निरंतर हिंदी साहित्य की सेवा कर रही है। काव्य गोष्ठी कराना, कवि सम्मेलन कराना, हिंदी साहित्यकारों का सम्मान करना, हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन करना, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन करवाना, साहित्यिक पिकनिक का आयोजन करना, ये सभी कार्य मंच के अध्यक्ष डॉ अलका पांडेय द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 19/5/2022 को नवी मुंबई कोपर खैराने में साहित्यकार पवन तिवारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कवि गोष्ठी का आयोजन रखा गया। जिसमें हिंदी साहित्य के 20 कभी कवि कवित्रीयों ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल क्षितिज, कार्यक्रम अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा ने किया वहीं आभार व्यक्त अलका पांडे ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी कवियों ने पवन तिवारी को जन्मदिन की बधाई देते हुए काव्य पाठ किया। इस काव्य पाठ में मुख्य अतिथि नंदलाल क्षितिज का स्वागत शाल श्रीफल और मोमेंटो देकर अलका पांडेय ने किया। अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे का स्वागत शोभा ठक्कर ने किया। साहित्यकार अरुण प्रकाश अनुरागी का सम्मान अलका पांडेय ने किया। साथ ही कवयित्री नीरजा ठाकुर का सम्मान पवन तिवारी ने किया और सत्कार मूर्ति साहित्यकार पवन तिवारी का सभी ने मिलकर स्वागत किया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में दिलीप ठक्कर, नंदलाल थापर, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, पवन तिवारी, अलका पांडेय, अरुण मिश्रा अनुरागी, कुलदीप सिंह, नंदलाल क्षितिज, भारत भूषण शारदा, हेरंब तिवारी, शोभना ठक्कर, ओम प्रकाश पांडे, अश्विन पांडेय थे। अंत में मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने सभी कवियों को कविताओं का मूल्यांकन किया और उनका मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम के बाद अल्पाहार करने के पश्चात सभी कवि को विदाई दी गई।


Bundelikhabar

Related posts

अरिवे द्वारा नवी मुंबई में नए डिजाइन केंद्र का शुभारंभ

Bundeli Khabar

भाजपा शिवडी विधानसभेतर्फे भव्य आरोग्य शिबिराचे आयोजन

Bundeli Khabar

जबरी चोरी (चैन स्नॅचिंग ) करणाऱ्या आरोपीला कळवा पोलीसांनी अटक करून ३ गुन्हे उघडकीस आणले

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!