28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220518 WA0005
मध्यप्रदेश

शासन / प्रशासन के स्कूली बच्चों को मूंग वितरण के दावे खोखले साबित: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

जिलें की अनेकों राशन दुकानों से नहीं हुआ मूंग के एक भी दाने का वितरण।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मूंग वितरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

सागर / मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण तहत जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को साबुत मूंग का निःशुल्क वितरण के दावे खोखले साबित होने का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक द्वारा समूचे जिले भर में 17 मई को एक साथ शासकीय मिडिल एवं प्रायमरी स्कूलों में अध्ययनरत रहें विद्यार्थी जिन्हें  176 दिवसों के लिए खड़ी मूंग का वितरण किये जाने के निर्देश प्रसारित किए गए थे किंतु नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले की अनेकों राशन दुकानों से स्कूली छात्र छात्राओं को मूंग का वितरण नहीं किया गया।जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोरिया,अमोदा, चाँदबर,भोहारी,कर्रापुर, मेहर, बड़तुमा, सेमराहाट, रजोआ, रतोना,भैंसा,रिछोडा, खानपुर, अमावनी, बिहारीपुरा सहित जिलें के अनेकों ग्रामों में मूंग के एक भी दाने का वितरण न किए जाने से शासन / प्रशासन के दावों की कलाई खुल गई है। श्री चौधरी ने मांग करते हुए कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी स्कूली छात्र छात्राओं को मूंग का वितरण न करने वाली राशन दुकानों की जांच की जाकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जावे।


Bundelikhabar

Related posts

अनिश्चित कालीन हड़ताल

Bundeli Khabar

जबलपुर में रेत माफिया द्वारा महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी

Bundeli Khabar

छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर के खिलाफ लिखाई छेड़छाड़ की शिकायत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!