26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 10
मध्यप्रदेश

पाटन: 8 जून को होगा मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
कोरोना संक्रमण के 2 साल बाद 8 जून को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह आयोजित किए जाएंगे। तथा जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र में होने जा रहे कन्यादान समारोह की तैयारियां बहुत ही तेज गति से चल रही हैं । कृषि उपज मंडी पाटन परिसर में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदय भान सिंह, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती सविता शत्रुघन सिंह, जनपद उपाध्यक्ष आनंद मोहन पल्हा सहित जनपद पंचायत प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

आयोजन की तैयारी को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्यों का जिम्मा सौंपा । जामुन की पत्तियों का मंडप बनाया जाएगा । इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है ।जिस तरह हिंदू धर्म के अनुसार वधू पक्ष के घर जामुन की पत्तियों का मंडप बनाया जाता है ठीक उसी तरह आयोजन स्थल पर भी मंडप बनेगा।

जनपद पंचायत पाटन में आयोजित पुण्य विवाह समारोह अब 8 जून को आयोजित किया जाएगा । विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों और उनके परिजनों द्वारा 24 मई तक पंजीयन करा सकते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए वर या वधू में से किसी एक को जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र का होना जरूरी है। कन्यादान समारोह में 38 हजार रुपए की उपहार सामग्री तथा कन्या के नाम 11 हजार रूपए का चेक दिया जाएगा। 6 हजार रुपए विवाह की तैयारियो एवं व्यवस्था पर किए जाने का प्रावधान है ।

InShot 20220516 183340639

Bundelikhabar

Related posts

बिना सूचना के अनुपस्थित एई छतरपुर को नोटिस

Bundeli Khabar

प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सद्भाव से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा- गृह मंत्री

Bundeli Khabar

संत रविदास जयंती पर सभी पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!