38.6 C
Madhya Pradesh
May 7, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके कार्य योजना बद्ध तरीके से बनते जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगा। नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आपके खुद के कुछ महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान भी आ सकते हैं। परंतु इस समय आपकी प्राथमिकता घर की देखभाल ही रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं। व्यवसाय- लेन-देन में सावधान रहें। गलतियां हो सकती हैं। कारोबार में नया प्रयोग अमल करना फायदेमंद रहेगा। इसके बेहतर नतीजे मिलेंगे। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय छोटी सी गलती से भी बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। लव- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित खानपान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर से शुभता पूर्ण व्यतीत होगा। उनकी कार्यप्रणाली और योग्यता की सराहना रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम भी उनकी मदद से पूरा होगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत शुभ है। नेगेटिव- पुराने नकारात्मक बातों को याद करना आप की कार्य क्षमता में ही कमी लाएगा। किसी के साथ भी व्यर्थ की बहस बाजी में ना पड़े। इससे आपका ही नुकसान होगा। अपना कार्यभार हल्का करने के लिए दूसरों के साथ भी कार्य को बांटने का प्रयास करे। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी विभागीय जांच चल रही है, उसका परिणाम आपके हक में ही रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। सरकारी सेवारत लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे साथ ही स्थान परिवर्तन भी संभव है। लव- दांपत्य जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रह सकती है। परंतु प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए आराम और उचित खान-पान लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- धार्मिक आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे। प्रॉपर्टी अथवा किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। नेगेटिव- भावुकता में बह कर कोई भी निर्णय ना लें। इससे आप अपना नुकसान कर सकते हैं। पेरेंट्स बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा अनुशासन लगाने से उनका स्वभाव और जिद्दी हो सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से दूर रहें। व्यवसाय- समय अनुकूल है। आपको फायदेमंद अनुबंध हासिल होंगे। साझेदारी संबंधित बिजनेस में ज्यादातर फैसले आपको ही लेने पड़ेंगे। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी शुभ सूचना मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी समस्या है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। सिर्फ भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। इससे आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक तथा व्यक्तिगत कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- किसी मित्र के साथ कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। अपने व्यवहार पर भी मनन करना जरूरी है। आपका गुस्सा और जल्दबाजी जैसा स्वभाव बनते कार्यों में विघ्न डालेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। व्यवसाय- कारोबार में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। भाग्य को दोष न देकर अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश करें। कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य- आर्थिक परेशानियों की वजह से मन में उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति रह सकती हैं। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान अवश्य दें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बीतेगा और महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। आप अपनी मेहनत और कोशिशों से परिस्थितियों को अनुकूल करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं। नेगेटिव- नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। इससे तनाव और संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। जल्दी सफलता पाने की कामना से किसी अनुचित कार्य में भी रुचि ना लें। इस समय संयम रखना बहुत जरूरी हैं। व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर गंभीरता से ध्यान दें। जनसंपर्क को का दायरा विस्तृत होने से आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। मशीनरी कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय इस समय लाभ की स्थिति में रहेंगे। लव- पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां जैसे खासी, जुखाम, बुखार वगैरह रह सकती हैं। लापरवाही ना करें और उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से गति देने की जरूरत है। इससे आर्थिक प्रयासों में और सुधार होगा और फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आप का योगदान बना रहेगा। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद विवाद चल रहा है, आज उससे संबंधित कोई भी कार्यवाही ना करें। अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। आपके मन में विचलित जैसी स्थिति बनी रहेगी। दूसरों की बातों में ना आएं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। ऐसा करना फायदेमंद रहेगा। मेहनत के उचित नतीजे हासिल होंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। लव- पारिवारिक परिस्थितियां खुशनुमा रहेंगी। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपने मनोबल व आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- घर की व्यवस्था को अनुशासित और बेहतरीन बनाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय रहेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। इससे बहुत सी परेशानियों का हल आप खुद ही निकाल लेंगे। नेगेटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है। किसी प्रतिद्वंद्वी की वजह से कोई तनाव की भी स्थिति बन सकती है। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट करने के बजाए अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने की बजाय मौजूदा कार्यप्रणाली पर ही ध्यान दें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। स्वास्थ्य- थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज अधिकतर समय घर की देखरेख संबंधी कामों में ही बीतेगा। जिसका सकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ेगा। रिश्तेदारों से संबंधित गतिविधियों में भी आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। नेगेटिव- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। परंतु तनाव ना ले। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपकी समस्याओं को हल करने में काफी हद तक सहायक रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी ही लापरवाही और आलस की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेंगी। लव- पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य नरम रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी भी रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- इस समय आप बेहतरीन आत्मविश्वास और मनोबल महसूस कर रहे हैं। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर अधिक विश्वास रखना आपको और अधिक सकारात्मक बना रहा है। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। नेगेटिव- घर परिवार मे समस्याएं बढ़ेंगी। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर इशु बन सकता है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना होने दें। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देना भी जरूरी है। व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग ,मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से व्यवसायिक कार्य घर से ही संचालित होते रहेंगे। साथ ही परिवार जनों का सहयोग भी बना रहेगा। लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- आपकी योजनाबद्ध व डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको अपने कार्यों में सफलता देगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, उनका सहयोग व आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपका अहित करने का भी प्रयास करेंगे। उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। साथ ही ज्यादा कार्यभार और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक रुके काम आगे बढ़ेंगे। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। अभी आर्थिक स्थिति ज्यादा सुधरने वाली नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- क्रोध और तनाव से दूर रहे। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय अपने व्यक्तिगत और रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करें। इससे रोजमर्रा की थकान से भी राहत मिलेगी। रिश्तेदारी संबंधित कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसका परिणाम आपके हक में आने की संभावना है। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के व्यवहारिक जीवन में विघटन जैसी समस्या आने से तनाव रहेगा। बहुत ही सूझबूझ और शांति से हल निकालने की जरूरत है। विद्यार्थी अपनी किसी भी प्रोजेक्ट में नाकामी मिलने से तनाव को हावी ना होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने की प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने से नई संभावनाएं मिलेंगी। इस समय पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें तथा किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। कोई फायदेमंद खबर मिल सकती है। लव- घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग भी उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। दिन का अधिकतर समय अपने व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यतीत होगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी आपका रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- अपने कुछ नजदीकी संबंधों को लेकर मन में भ्रम अथवा वहम जैसी स्थिति रहेगी। इस समय धैर्य और स्थिरता बना कर रखना जरूरी है। यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखें, क्योंकि उसके कोई अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यवसाय- कामकाज में भी कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। मीडिया तथा एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बहुत अधिक संभाल कर रखें। किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करना उचित नहीं है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और खुशियां बनी रहेंगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। स्वास्थ्य- अपने अंदर उर्जा व आत्म बल की कमी महसूस कर सकते हैं। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3।

Related posts

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!