34.4 C
Madhya Pradesh
May 18, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

आज 16 सितंबर, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 12.19 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी।आज कृत्तिका नक्षत्र सुबह 09.55 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।आज के दिन कृत्तिका नक्षत्र होने छत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेगा।राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:21 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति प्रकार रहेगी..चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। बुध ग्रह कन्या में (वक्री), सूर्य और शुक्र सिंह राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि पर होने से आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि के लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। तुला राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। धनु राशि वालों के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को नए मौके और मीन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा

12 राशियों का फल

*मेष* – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर बहुत ही सकारात्मक बना हुआ है। आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। नेगेटिव- रिस्क लेना उचित नहीं है। सफलता पाने के लिए मर्यादा का भी ध्यान रखना जरूरी है। समय पर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान सहायक रहेगा। व्यवसाय- किसी भी कार्स गतिविधि में पेपर्स वगैरह की उचित जांच पड़ताल अवश्य करें। व्यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए पूरी मेहनत और परिश्रम द्वारा अपनी योजना को अंजाम दें। ऑफिस में लापरवाही करना नुकसान देह रहेगा। लव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का भी अवसर बन सकता है। स्वास्थ्य- अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें तथा हल्का खान-पान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*वृष* – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क रखना लाभदायक रहेगा। पिछले कुछ गलतियों से सीखकर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को कैरियर संबंधी किसी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- फिजूल के कार्यों में समय नष्ट ना करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें। ध्यान रखिए कि जल्दबाजी में आपका कोई कार्य खराब हो सकता है। इसलिए कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर ले। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। व्यवसाय- कई तरह के व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ेगी। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी साथ ही कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- आपकी सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको स्वस्थ ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* – पॉजिटिव- समय के अनुसार किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित होते हैं। अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने के लिए पहले उससे संबंधित पूरी रूपरेखा बनाएं। इससे उन्हें कार्य रूप देने में सुविधा होगी। युवा वर्ग को भी आज कोई उपलब्धि हासिल होने वाली हैं। नेगेटिव- दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। और दूसरों के बहकावे में ना आए। नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने पर थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को बचा सकती हैं। अपने अहम पर काबू रखें। व्यवसाय- इस समय व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। रखरखाव जैसे कार्यों में खर्चा बढ़ भी सकता है इसलिए कहीं निवेश ना ही करें तो उचित रहेगा। अपने व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद मैं खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से पिछले कुछ समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। तथा खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- परिवार से संबंधित कोई विवादित मामला बड़े बुजुर्गों की मदद से हल होने की संभावना है। अगर प्रॉपर्टी अथवा किसी खास विषय को लेकर डील चल रही है, तो उचित लाभ होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य के विवाह हेतु उचित रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में मन मुताबिक सफलता ना मिलने से तनाव रहेगा। इस समय बच्चों के मनोबल को बनाकर रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे रिस्क प्रवृत्ति के कारण से दूर रहें। व्यवसाय- बिजनेस के अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का प्रयोग अवश्य करें। ऑफिस में अपना कार्य समय अनुसार पूरा कर लेंगे। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

*सिंह* – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था में आपका बेहतरीन योगदान रहेगा और आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन व सलाह का अनुसरण करना लाभदायक रहेगा। कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का भी हस्तक्षेप ना होने दें और पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझे। जायदाद संबंधी किसी भी प्रकार का ऋण लेने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर उचित विचार विमर्श अवश्य करें। व्यवसाय- अभी कार्यस्थल के आंतरिक व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग खासतौर पर सावधान रहें। ऑफिस में प्रतिद्वंद्वी आपकी उन्नति को देखकर जलन की भावना रख सकते हैं। लव- पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। ध्यान रखें कि आपसी मतभेद का असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़े। स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

*कन्या* – पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। नेगेटिव- घर से संबंधित कोई भी विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो जाएंगी। अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें। अगर वाहन आदि खरीदने संबंधी प्लान है तो अभी उसे स्थगित रखना उचित है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। क्योंकि यह समय चुनौतियों और दिक्कतों वाला है, इसलिए धैर्य रखना ही जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति प्राप्त हो सकती हैं। लव- पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- बहुत अधिक मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं। परंतु अपने लिए कुछ समय निकालना आपको राहत देगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*तुला* – पॉजिटिव- कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से व्यतीत करना बेहतर रहेगा। इससे आप ताजगी महसूस करेंगे। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके हाथ में होने की संभावना है। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा। नेगेटिव- घर से संबंधित कार्यों में बेतहाशा खर्चा बढ़ सकता है। कभी-कभी आपकी किसी जिद की वजह से पारिवारिक सदस्यों के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस समय की गई किसी भी यात्रा का परिणाम निष्फल ही रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में अपने आसपास के लोगों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कोई आर्डर भी अटक सकता है। नौकरी में अपने काम के ऊपर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ सामंजस्य बिठाने में कुछ देखते रहेंगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी व्यतीत करें। इससे तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से काफी राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। निवेश संबंधी मामलों में फायदा रहेगा। विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात से आपके व्यक्तित्व और विचार शैली में भी नयापन आएगा। तथा भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव- दूसरों से ज्यादा उम्मीदें लगाकर रखना खुद के लिए ही दुखदायी हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आपको बहुत अधिक सुकून मिलेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप सफलता से उन्हें निभा लेंगे। आज किसी भी प्रकार का व्यवसायिक निवेश ना करें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरते। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। आपसी संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए उचित सावधानी बरतें। नित्य व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 8

*धनु* – पॉजिटिव- आपके कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयासरत रहे। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों के साथ भी कुछ समय व्यतीत अवश्य करें। इससे आपसी संबंधों में सुधार होगा। नेगेटिव- कोई भी परेशानी या समस्या आने पर विश्वसनीय लोगों से सलाह मशवरा अवश्य करें, निश्चित ही आपको बेहतर समाधान मिलेगा। विद्यार्थी व्यर्थ की मौज मस्ती में समय व्यतीत करके अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय कमीशन संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। हालांकि किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिस मे टीम वर्क करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम आपको परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेद का इस्तेमाल अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

*मकर* – पॉजिटिव- किसी अनुभवी तथा प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सलाह का अमल करने से आपको सफलता मिलेगी। घर की व्यवस्था को भी उचित बनाए रखने में आप के प्रयास कामयाब रहेंगे। नेगेटिव- दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामले में दखल ना देने दे। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि समाधान भी मिल जाएगा। व्यवसाय- कारोबार में आपकी मेहनत और उचित योगदान से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में अपने बॉस तथा उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। वरना इस वजह से आपको कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनेगा। लव पार्टनर को उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या को बहुत अधिक व्यवस्थित रखना जरूरी है। एसिडिटी, गैस जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

*कुंभ* – पॉजिटिव- अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आने की संभावना है। किसी अनुभवी सदस्य का मार्गदर्शन तथा परामर्श के लिए बहुत ही सहायक रहेगा। और इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। नेगेटिव- पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की स्थिति भी बनी रहेगी। बाहरी कार्यों के साथ-साथ घर परिवार पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। व्यवसाय- अपने कार्य क्षेत्र में आपने जो नई नीतियां और योजनाएं बनाई है, उन पर पूरी मेहनत से काम करें। रिस्क जैसे कार्यों में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में नए अवसर और ऑफर आपकी प्रतीक्षा कर रहे है। लव- किसी पारिवारिक सदस्य को कोई खास उपलब्धि मिलने से मन में सुकून रहेगा। प्रेम संबंधों मे गलतफहमियां ना आने दें। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का भी अवश्य पालन करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल है। किसी व्यक्तिगत समस्या को दूर करने के लिए आपका प्रयास और मेहनत सफल होगी। तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित की गई मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- अपने काम में ही व्यस्त रहें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ प्रतिकूल परिणाम मिलेंगे। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी की दखलअंदाजी ना होने दें। व्यवसाय- लोहे से संबंधित व्यवसाय में कुछ नुकसान की स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि इस समय कोई भी नया निर्णय ना ले। नौकरी पेशा लोगों को कोई मनचाही यात्रा का आर्डर मिल सकता है। साथ ही प्रमोशन भी सुनिश्चित है। लव- दांपत्य सुख बना रहेगा तथा परिवार में भी शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में भी दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपना नियमित जांच करवाएं तथा इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!