26.4 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211125 WA0004
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने पर पूजा हेगड़े का सपना हुआ पूरा

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : कई बड़ी बजट की फिल्मों के साथ सफलता की सीढ़ी चढ़ रही पूजा हेगड़े का एक अधूरा सपना अब पूरा हुआ। देश के बड़े सुपरस्टार्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं ‘द मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने सपनों को आखिरकार पूरा कर लिया है। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने बिग बी के साथ अपनी कैंडिड फोटो साझा की और कैप्शन दिया कि आखिरकार उन्हें सुपरस्टार के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। अतीत में अभिनेत्री ने बिग बी के साथ काम करने की अपनी इच्छा जताई थी जो अब पूरी हो चुकी है।
अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “The man. The Legend. Shooting with him is a dream I can finally tick off my dream list. Enough said. Stay tuned for more.. 😉 @SrBachchan #whendreamscometrue” 

इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ग्रे मूछों में सस्पेंडर्स के साथ फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं पूजा कैजुअल आउटफिट पहने हुए हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर से फैंस ने उनके जुड़ाव को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया है। पूजा हेगड़े के ऑनलाइन फैंस भारी तादात में हैं और वे इसे देखकर प्यार और जिज्ञासा से भर गए हैं। हमें इस प्रॉजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी पाने का बेसब्री से इंतजार है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वे  थालापती विजय की ‘बीस्ट’, चिरंजीवी और राम चरण के साथ ‘आचार्य’ , प्रभास के साथ ‘राधे श्याम’ और महेश बाबू के साथ SSMB28, सलमान खान की ‘भाईजान’ और रणवीर सिंह के साथ ‘सर्कस’ में नज़र आएंगी।


Bundelikhabar

Related posts

समर सिंह के साथ पाखी हेगड़े का ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ मचा रहा धमाल

Bundeli Khabar

मुंबई के स्कूलों ने स्वीडन से प्रेरित होकर ज़ीरो आउट कार्बन का सफर शुरू किया

Bundeli Khabar

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!