22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0119 094116
मध्यप्रदेश

संभागीय कार्यशाला का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Bundelikhabar

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पहुंचे जबलपुर

संभागीय बूथ विस्तारक योजना की संभागीय कार्यशाला का किया जा रहा है संभागीय कार्यालय भारतीय जनता पार्टी रानीताल में आयोजन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने किया कार्यशाला का उद्घाटन

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय रानीताल में किया जा रहा है इस कार्यशाला का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा किया गया है बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तारक योजना भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई है जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ में विस्तारक नियुक्त किए गए हैं इन विस्तारको का प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से किया जा रहा है।

Screenshot 2022 0119 094142

बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय रानीताल में किया गया इस कार्यशाला का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा किया गया वही इस मौके पर बीडी शर्मा ने जमकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा षड्यंत्र पर पूर्ण तरीके से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक लगाई गई थी वहीं कांग्रेस के नेताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा भी किया गया है जनता के हित में 10 करोड़ तो क्या 100 करोड़ रुपए भी भारतीय जनता पार्टी के नेता दे सकते हैं वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी विपक्ष को कमजोर नहीं मानती और ना ही कमजोर करती है।

भाजपा अपने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करती है साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी सलाह दी कि कभी जनता के बीच में भी जाकर काम कर लिया करें कमलनाथ के वायरल वीडियो पर भी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने तंज कसा उन्होंने कहा कि देश के अंदर राजनीति क्या गनों से की जाती है प्रेम भाव के साथ आइए और समाज तक पहुंची है और जनता से मिलिए इस प्रकार की सलाह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दी है वहीं पंचायत चुनाव को लेकर भी बीडी शर्मा ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से पंचायत चुनाव को कांग्रेस द्वारा अवरुद्ध किया गया है कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

स्वास्थ्य मेले में 1 हजार 614 लोगों की हुई जांचें

Bundeli Khabar

नवरात्रि के पावन पर्व पर दीनदयाल नगर में जित्तू खरे की शानदार प्रस्तुति

Bundeli Khabar

हत्या की आशंका: मुक्तिधाम में मिला युवक का शव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!