40.1 C
Madhya Pradesh
May 18, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। समय का सम्मान करें और उद्यमशील रहे। इससे अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है। इससे आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे।इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। नुकसान होने की भी संभावना है, साथ ही कोई निर्णय भी डावाडोल हो सकता है। व्यवसाय- बिजनेस के कामों में गति आएगी। वर्तमान परिस्थितियों में भी सकारात्मक बदलाव होगा। ऑफिस में अभी समस्याएं बनी रहेगी परंतु संयम बनाकर ही रखें। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। लव- घर परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पारिवारिक लोग भी एंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द, चक्कर आना जैसी दिक्कत महसूस हो सकते हैं। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत मे कुछ चुनौतियां रह सकती है। लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं ,आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।विद्यार्थियों को लापरवाही की वजह से किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे किसी सहयोगी की गलती से ऑर्डर खराब हो सकता है। कोई कंप्लेन आने से नुकसान होने की आशंका है। इसलिए वहां के कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें कोई काम गलत होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- घर तथा पारिवारिक लोगो के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ की प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। जिसके लिए व्यायाम और योगा ही इलाज है। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- वर्तमान ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थिति बना रही है। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उस उपयोग करें। आज कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी, साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। नेगेटिव- सोच-विचार करने से लाभ दायक मौका हाथ से निकल भी सकते हैं। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नजर रखें। हालांकि रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं। लव- दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद की स्थिति रहेगी। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी है। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- विद्यार्थियों को प्रति स्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही अथवा कोई गलत निर्णय मानहानि का कारण बनेगा। इसलिए कोई भी कदम बहुत सोच विचार कर ही उठाएं। कुछ अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे परंतु साथ ही धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। व्यवसाय- विदेशी व्यापार अभी कुछ मंदी की स्थिति में रहेंगे। वर्तमान समय में नई व्यापारिक गतिविधियों को समझना जरूरी है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए लोगों के संपर्क में रहें। ऑफिस में व्यक्ति किसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकते हैं। लव- प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। जिसकी वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा।स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ले। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- दिन व्यस्तता पूर्ण बना रहेगा। और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। परंतु इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई काम हो सकता है। नेगेटिव- भविष्य को लेकर चिंता करना व्यर्थ है। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपनी चीजों को संभालकर रखें। क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। व्यवसाय- इस समय कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। क्योंकि अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कुछ कहासुनी हो सकती है अथवा कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं। लव- पति-पत्नी का एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। प्रेम प्रसंगों मे भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- समय की गति आपकी पक्ष में बेहतरीन बनी हुई है। अपनी ऊर्जा और कार्य क्षमता का भरपूर सदुपयोग करें। कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उन कार्यों का पूर्ण होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत अनुरूप शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नेगेटिव- कोई पेमेंट करने की वजह से मन परेशान रहेगा। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन बना कर रखें। युवा वर्ग व्यर्थ के गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। व्यवसाय- बाहरी स्त्रोतों से संपर्क बनेंगे जोकि लाभदायक भी रहेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के आर्डर समय पर पूरे हो जाएंगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। क्योंकि लीक हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोग किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाए। स्वास्थ्य- आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। काम के साथ अब आराम भी लेने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। नेगेटिव- आलस की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने से पहले बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में दूसरों पर भरोसा ना करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय मैं लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी उच्चाधिकारी के साथ कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। लव- जीवनसाथी व परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपने व्यक्तिगत निर्णय में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य रहेगा मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। साथ ही स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि समय बहुत ही अनुकूल है। नेगेटिव- कुछ पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी मौज मस्ती की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- प्रेम संबंधों में उचित समय ना देने की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आज घर में कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उस पर बजट अवश्य बनाएं तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी की स्थिति बनने से गुस्सा और तनाव हावी रहेंगे। कोई भी कार्य अपनी निगरानी अवश्य रखें। क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है।मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे आज बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती हैं। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- अपने स्वभाव को संतुलित रखें। आपकी वजह से परिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्थी खानपान ले। और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा ले। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है। नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि ज्यादा सोच-विचार करने में कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। पैसे और समय की बर्बादी से बचने के लिए किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित करना ही उचित है। व्यवसाय- कारोबार संबंधी सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। कंसल्टेंसी, कमीशन आदि से संबंधित व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने किसी टारगेट को पूरा करने से मान-सम्मान व तरक्की मिलने की संभावना है। लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। साथ ही संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान मौसम में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- संतान की एडमिशन को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा। नए संपर्क भी बनेंगे। नेगेटिव- अपने बजट का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। अभी धन के लाभ की अपेक्षा व्यय की संभावनाएं ज्यादा बन रही है। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को गुस्से और वाद-विवाद की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें। व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं, उनसे संबंधित कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधानी बरतें। लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए राहत और सुकून देने का काम करेगी। और आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- घर में कोई धार्मिक अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों की प्लानिंग होगी। तथा घर में सकारात्मक व्यवस्था बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में भी वृद्धि करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। नेगेटिव- अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू पाए। आपकी इन बातों की वजह से माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार लाने के लिए मीडिया कंप्यूटर जैसी नई तकनीकी जानकारियों को ज्यादा से ज्यादा सीखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे साथ ही तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है।
लव- पारिवारिक जनों के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। पारिवारिक नज़दीकियां भी आएंगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु गर्मी के मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

Related posts

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!