28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220511 WA0033
महाराष्ट्र

‘मेजर’ के लिए वाहवाही बटोर रहे हैं अदिवि शेष

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। फिल्म ‘मेजर’ काफी समय से चर्चा की विषय बनी हुई है। इस फिल्म के निर्माताओं ने बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की प्रेरणादायी यात्रा और 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में उनकी बहादुरी और बलिदान को दर्शाता है।

एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे अदीवि शेष इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया वैसे ही अदिवि ने अपनी परफॉर्मेंस से वहां उपस्थित सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, उनके हाव भाव पूरी तरह मेजर उन्नीकृष्णन से मेल खा रहे थे।
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित, एक एनएसजी कमांडो, जिन्होंने 26/11 के हमलों के दौरान कई लोगों की जान को बचाते हुए अपने प्राण की आहुति दे दी थी, अदिवि शेष ने द्वारा निभाई गई इस भूमिका को नेटीजंस काफी प्रसंशा कर रहे हैं। 

अदिवि शेष कहते हैं कि फिल्म मेजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए इस पैन इंडिया फिल्म में इस तरह का दमदार किरदार और एक राष्ट्रीय नायक की भूमिका निभाना बहुत ही सम्मान की बात है। उम्मीद करता हूं कि मैने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की मेमोरी के साथ जस्टिस किया है और उनकी प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे और देश भर के लोगों के सामने लाने की लिए उत्साहित हूं।

अभिनेता ने फिल्म के लिए अपने लुक पर भी कड़ी मेहनत की, जिसे दर्शकों का ध्यान केंद्रित किया है।क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय नायक के व्यक्तित्व को सबसे वास्तविक तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा है।


Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्रीय लोकअदालतला उत्तम प्रतिसाद

Bundeli Khabar

वादळं अंगावर झेलणाऱ्या निष्ठावंतांना मिळालं फळ

Bundeli Khabar

यशवंतराव चव्हाण सेंटर मध्ये ज्येष्ठ नागरिकांचा आनंद मेळावा संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!