30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220510 WA0005
मनोरंजन

‘बाई’ उस बिना शर्त प्यार को समेटती और उसका सम्मान करती है, जिसे हम असल रिश्ते में तलाशते हैं : हंसल मेहता

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। निर्देशक हंसल मेहता ने अमेज़न प्राइम वीडियो के मॉडर्न लव मुंबई की अपनी कहानी ‘बाई’ में दिखाए गए प्यार की अपनी सोच को सबके साथ साझा किया है।
अमेज़न प्राइम वीडियो का मॉडर्न लव मुंबई अपने दिलचस्प ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से हर तरफ छाया है। बता दें, इस एंथोलॉजी में अलग अलग तरह की 6 खूबसूरत प्रेम कहानियां शामिल हैं और दर्शक इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

ऐसे में बात करें मॉडर्न लव मुंबई की तो यह भारतीय सिनेमा के प्रमुख फिल्म निर्माताओं – हंसल मेहता, विशाल भारद्वाज, नुपूर अस्थाना, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल और अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा एक अद्भुत रचना है, जिन्होंने इस एंथोलॉजी में अपनी दूरदर्शी स्टोरीटेलिंग से जादू बिखेरा है जो सपनों के शहर मुंबई में प्यार के अलग-अलग रंग की खोज करता है।

हाल ही में निर्देशक हंसल मेहता, जिन्होंने ‘दस कहानियां’ के साथ सबसे पहले एंथोलॉजी में अपनी कहानी कहने की प्रतिभा दिखाई है, वो इस बार मॉडर्न लव मुंबई में ‘बाई’ नाम के प्रेम की एक दिल छू लेने वाली कहानी के साथ सामने आए हैं। इस पर प्यार की अपनी सोच को साझा करते हुए, उन्होंने कहा, “अगर दो आत्माओं के संबंध को एक मूर्त रूप लेना होता, तो यह प्रेम के जरिए से खुद को मूर्त रूप देता। मेरे लिए, वास्तव में यही प्यार है जब किसी को बाधाओं और भेदभाव से परे, बिना किसी शर्त के स्वीकार किया जाता है कि वे कौन हैं। बाई उस बिना शर्त प्यार को समेट कर और उसका सम्मान करती है, जिसे हम स्वाभाविक रूप से रिश्ते की प्रकृति के बावजूद तलाशते हैं। यह प्यार करने का एक आदर्श है, जो लेबल के बोझ और अनुरूप होने के दबाव से मुक्त है। मॉडर्न लव मुंबई की स्ट्रीमिंग 13 मई, 2022 से 240 देशों और क्षेत्रों में शुरू हो रही है।


Bundelikhabar

Related posts

आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय को लेकर बनाएंगे ‘सिया’

Bundeli Khabar

तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्र के लोग

Bundeli Khabar

मिसेज इंडिया आई एम पावरफुल एंड इंडियाज चार्मिंग फेस 2022 पेजेंट का आयोजन गोवा में सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!