25.7 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220505 WA0004
महाराष्ट्र

रॉनी रोड्रिग्स व सुजॉय मुखर्जी ने किया राधिका ज्वेलर्स का उद्घाटन 

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। महानगर के समीप मीरा रोड में राधिका ज्वेलर्स के ब्रांड न्यू शोरूम का उद्घाटन भव्य रूप से सिनेबस्टर मैगज़ीन के प्रकाशक रॉनी रोड्रिग्स, जॉय मुखर्जी प्रोडक्शंस व फिल्मालय स्टूडियो के मालिक सुजॉय मुखर्जी ने किया। राधिका ज्वेलर्स के मालिक अरविन्द माहेश्वरी ने दोनों मेहमानों का आभार व्यक्त किया। रॉनी रोड्रिग्स और जॉय मुखर्जी ने राधिका ज्वेलर्स का फीता काटकर उद्घाटन किया, जहां मेहमानों के साथ मीडिया की उपस्थिति रही।

रॉनी रोड्रिग्स ने अरविन्द महेश्वरी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि राधिका ज्वेलर्स जल्द ही ग्राहकों का विश्वास जीतने में सफल होगा।अभिनेता व निर्देशक सुजॉय मुखर्जी का दिल खोलकर स्वागत किया गया। उनके फैन्स ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। सुजॉय ने कहा कि मैं राधिका ज्वेलर्स की नई शुरुआत के लिए अरविन्द महेश्वरी को दिल से बधाई देता हूँ। यह शो रूम बड़ा ही अच्छा लग रहा है, इसकी सजावट, लुक, स्टाफ और यहां के जेवरात सभी बेहतर हैं। मैं भी इस दुकान से खरीदारी करने आऊंगा।

सुजॉय मुखर्जी ने कहा की रॉनी रॉड्रिग्ज मेरे पुराने मित्र हैं और मेरे फॅमिली जैसे हैं, मैं उनका आदर करता हूँ और उन्होंने मुझे यहाँ बुलाया इसके लिये मैं उनका तहदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। आपको बता दें कि राधिका ज्वेलर्स मीरा रोड ईस्ट के सिल्वर पार्क के आशीष कम्पलेक्स के सुख आंगन में स्थित है। राधिका ज्वेलर्स के उद्घाटन समारोह में राहुल एजुकेशन के फॉउंडर लल्लन आर तिवारी भी मौजूद थे।  


Bundelikhabar

Related posts

माफ़िया पत्रकार बीनू वर्गिस के खिलाफ हफ्ताखोरी की तीसरी एफआईआर दर्ज ।

Bundeli Khabar

पी.एफ.पी. म्यूजिक कंपनी ने जारी किया म्यूजिक वीडियो ‘जिस्म को जिस्म से’

Bundeli Khabar

शिवडी राष्ट्रवादीतर्फे कॅन्सरग्रस्तांना धान्य वाटप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!