22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220413 WA0013
मनोरंजन

आदिपुरूष के साथ जुड़ी सोनल चौहान

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। प्रभास और सैफ अली खान स्टारर ‘आदिपुरूष’ की स्टारकास्ट के बीच एक और खूबसूरत अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। जन्नत गर्ल सोनल चौहान अब प्रभास, सैफ अली खान और कृति सनोन के साथ फिल्म आदिपुरुष में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी! इस माइथोलॉजिक फिल्म में सोनल अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। यह फिल्म एक बार फिर रामायण की कहानी को लोगों के समक्ष पेश करेगा।

इस बात की पुष्टि करते हुए सोनल चौहान कहती हैं कि मैं बेहद उत्साहित हूं कि मैं फिल्म आदिपुरूष का हिस्सा हूं। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं यह फिल्म उससे बहुत ही अलग है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस मैग्नम ओपस अदिपुरुष को जरूर एंजॉय करेंगे।

यह सोनल का पहला माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट है इस तरह की भूमिका में बड़े पर्दे पर अपने टैलेंट को शाइन करते हुए देखना बहुत रोमांचक होगा। ओम राऊत द्वारा निर्देशित आदिपुरूष हिंदी और तेलुगु में रिलीज की जाएगी। निर्देशक ओम ने फ़िल्म तन्हजी: अंगसंग वॉरियर से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। आदिपुरूष के अलावा सोनल साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ द घोस्ट में नज़र आएंगी। आपको बता दें कि सोनल ने इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज को रिप्लेस किया है। इस हाई ऑक्टन एंटरटेनर फिल्म को प्रवीण सत्तरू डायरेक्ट कर रहे हैं। 


Bundelikhabar

Related posts

कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज ‘बेड स्टोरीज’ 7 जुलाई को होगी रिलीज

Bundeli Khabar

लघु फिल्म ‘बेटी आरोही’ की सफलता

Bundeli Khabar

भूषण कुमार और हरमन बावेजा की फिल्म ‘हनीमून’ में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!