26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220205 WA0007
मनोरंजन

भूषण कुमार की नई पेशकश ‘मिस्टर मम्मी’ में रितेश और जेनेलिया देशमुख की मुख्य भूमिका

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। नारी शक्ति, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति है। ऐसा कहा जाता है कि बच्चे को जन्म देना  सबसे कठिन अनुभवों में से एक है। सोचिए क्या होगा जब एक आदमी प्रेगनेंट हो जाए तो?

रितेश और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी अब फ़िल्म मिस्टर मम्मी में नज़र आने वाली है। इस कॉमेडी ड्रामा की पंच लाइन निश्चित रूप से लोगों को गुदगुदाएगी और इसकी कॉमिक टाइमिंग देखने लायक होगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है जिनकी विचारधारा जब बच्चे की बात आती है तो एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है। लेकिन नियति ने इन चाइल्डहुड स्वीटहार्ट के लिए कॉमेडी, ड्रामा, खुलासे और अहसासों की ऊबड़-खाबड़ सवारी के साथ कुछ और ही योजना बनाई है! ‘प्यार के इस ‘श्रम’ से अप्रत्याशित की अपेक्षा किया जा सकता है, मिस्टर मम्मी!

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन की फिल्म है ‘मिस्टर मम्मी’। शाद अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद अली और शिव अनंत करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

शॉर्टकट सक्सेज वाले टीटू और मॉडर्न डेज़ की श्रवण कुमारी से मिलिए फ़िल्म ‘टीटू अंबानी’ में

Bundeli Khabar

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 को जज करेंगी नीति मोहन

Bundeli Khabar

चित्रांगदा सिंह इंडो इटैलियल फिल्म में मार्को लियोनार्डी के साथ आएंगी नजर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!