25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220429 WA0017
मनोरंजन

पायल तुम विपरीत परिस्थितियों में भी साहसी महिला हो, मैं हमेशा साथ दूंगा – संग्राम सिंह

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हाल ही में लॉक अप में पायल रोहतगी फूट फूट कर रोई। मां न बनने का दर्द पायल के आंखों से आंसू बनकर छलक रहा था। सालों से जिस तकलीफ को पायल मन में दबाकर रखी हुई थी। वो लॉक अप के चार दीवारों के बीच अपने चाहने वालों के सामने पायल ने जाहिर किया और रोती रही।

ये सब देखकर उनके मंगेतर और कॉमन वेल्थ चैंपियन हैवी वेट पहलवान संग्राम सिंह मानो अपने भावनाओं को रोक नहीं पाए। नेशनल टीवी पर अपने प्यार को रोता देख, संग्राम सिंह बहुत भावुक हो गए और उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पायल और मैं एक दूसरे को 12 सालों से जानते हैं। वो एक बहुत सशक्त महिला और एक बेटी हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा हैं। जिंदगी के उतार चढ़ाव में हम हमेशा एक दूसरे का साथ देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे।
मैंने उनसे बेइंतहा प्यार किया हैं। चाहे कोई भी हालात हो मैं हमेशा उसका साथ दूंगा। अगर वो मां नही बन सकती तो क्या हुआ, इसका मतलब ये नही की मैं कहीं और शादी कर लूं। ऐसा कभी नही हो सकता। मुझे उसमे कोई कमी नहीं दिखाई देती। मेरे लिए वो एक संपूर्ण जीवन संगिनी हैं। हम प्यार से हर कमी को पूरा कर देंगे।

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले फैमिली एपिसोड में संग्राम लॉक अप के अंदर गए थे जिसे देख पायल रो पड़ी थी। संग्राम ने वहां जाकर बाकी कैदियों के खेल की तारीफ भी की और पायल का हौसला भी आफजाई किया था। संग्राम सिंह का ये मानना हैं कि इस वक्त लॉक अप में जो सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं वो पायल ही है, जो फिनाले के रेस में जाकर ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं। पायल और संग्राम सिंह इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसका खुलासा हाल ही में संग्राम सिंह ने किया था।


Bundelikhabar

Related posts

जैकी श्रॉफ, जावेद अख्तर ने लॉन्च किया अमित कुमार की फिल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ का ट्रेलर और म्युज़िक

Bundeli Khabar

नई प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करते हैं दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के अध्यक्ष अशफाक खोपेकर

Bundeli Khabar

राजस्थान की लोकगायिका व डांसर रानी रंगीली की पहली हिंदी अल्बम ‘दिये जले’ का म्युज़िक लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!