30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
images 4 5
मनोरंजन

संगीत का एक और सितारा हुआ अस्त: नही रहे बप्पी दा

Bundelikhabar

मुम्बई/ब्यूरो
बप्पी लाहिड़ी (जन्म; 27 नवम्बर 1952, मृत्यु 16 फरवरी) हिन्दी फिल्मों के एक भारतीय प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे। सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिरी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती थी तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था व जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया।

images 3 8

80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि “लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी मृत्यु हो गई। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण।“

images 5 2

उन्हें बंगाली फिल्म, दादू (1972) में गाना गाने का पहला अवसर मिला था। हालांकि हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपनी जगह फिल्म नन्हा शिकारी (1973) से बनाना शुरू किया। ताहिर हुसैन की हिंदी फिल्म, ज़ख्मी (1975) से उन्हें बॉलीवुड में खुदको स्थापित किया और एक पार्श्व गायक के रूप में पहचान बनाई।


Bundelikhabar

Related posts

असीस कौर और हर्षदीप ‘इश्क बेजुबान’ के लिए आये एक साथ

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव : महाकौशल फिल्म फेस्टिवल 2024 जबलपुर

Bundeli Khabar

टीवी शो ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ की दोनों बहनें धानी और सृष्टि के बीच टशन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!