31.5 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220427 WA0025
महाराष्ट्र

पासी जनजागृति संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. सी आर सरोज की नियुक्ति

Bundelikhabar

समाज व समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त

मुम्बई। मृदुभाषी, सरल स्वभाव और सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले सी आर सरोज (चंद्रकेश राजाराम सरोज) पेशे से एक डॉक्टर है। अपनी क्लिनिक के साथ ही साथ डॉ. सरोज एक स्तंभकार भी हैं। उनके द्वारा समसामयिक विषयों पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख भी प्रकाशित किये जाते रहे हैं। उनकी सामाजिक गतिविधियों और कर्मठता को देखते हुए इंजीनियर प्रेमनाथ सरोज (राष्ट्रीय अध्यक्ष पासी जनजागृति संस्था) की ओर से उन्हें समाज की उन्नति एवं विकास के लिये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पासी जनजागृती संस्था के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले इस पद का पदभार लालचंद सरोज को दिया गया था, लेकिन संस्था के उक्त पद से त्यागपत्र देने के बाद पासी जनजागृति संस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद रिक्त पड़ा हुआ था। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से समाज के सभी सदस्यों से रिक्त पद पर कार्य करने का आवेदन और सभी के विचार मांगे गये थे, लेकिन तय सीमा दिनांक 22/04/2022 शाम 6:00 बजे तक किसी की भी सहमति अथवा सूचना न मिलने के कारण संस्था ने डॉ. सी आर सरोज (चंद्रकेश राजाराम सरोज) को संस्था ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके बाद संस्था ने डॉक्टर से समाज के प्रति व नेतृत्व को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही नई दिशा की उम्मीद जताई है।


Bundelikhabar

Related posts

सामाजिक जाणिवेतून ‘वाढदिवस’ साजरा

Bundeli Khabar

रिब्रँडिंगच्या प्रक्रियेत लक्षात ठेवण्यासारखे ७ टप्पे

Bundeli Khabar

सुप्रसिद्ध ध्वनीमुद्रक श्रीकृष्ण सावंत यांना छंद लागला बाप्पाचा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!