25.3 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA00092
महाराष्ट्र

श्री गणेश व श्री कृष्ण के हाथों पौधरोपण कर शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा दिया गया जागरूकता का संदेश

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : गणेशोत्सव महाराष्ट्र व पूरे देश में धूमधाम से मनाए जाने वाला एक पावन पर्व है जिसके उपलक्ष्य में आज #GoGreenRevolution व वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के मुहिम की तहत शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट सतत मुहिम के संचालक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यरत है। आज संस्था द्वारा लोगों में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गणेशोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री गणेश व श्री कृष्ण के हाथों पौधरोपण कर संस्था का 170वां कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रगान व संस्था का शपथ लेकर किया गया। संस्था द्वारा नन्हें बच्चे श्रेयष मिश्रा व आरव सिंह को श्री गणेश व श्री कृष्ण के रूप में तैयार कर उनके हाथों पौधरोपण किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के हाथों संस्था से निरंतर व निस्वार्थ भाव से जुड़े रंजीत सिंह को (ठाणे जिल्हा अध्यक्ष), गोपाल ठाकुर को (ठाणे जिल्हा संयोजक) व अवि सिंह को (ठाणे जिल्हा सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया।
उक्तसमय पर संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, मिलिंद कुलकर्णी, प्रशांत दलाई, सुधांशू बिसोइ, रोहित सिंह, रोहन मंडराई, रवि पंडित, ममता, आयूषी, सुमन, श्रेया, दानिश, हिमांशु, आकाश, शैलेश, मनीष व अन्य शिवशांति परिवार के लोगो ने अपना श्रमदान दिया।


Bundelikhabar

Related posts

सुधा साहित्य सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को समर्पित अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या का आयोजन

Bundeli Khabar

विश्वनाथ वाबळे स्मृती समाजभूषण पुरस्कार

Bundeli Khabar

ठाणे जिल्ह्यात प्रथमच केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील भिवंडी येथील जन आशीर्वाद यात्रेसाठी भाजपा जिल्हा अध्यक्ष संतोष शेट्टी यांची पत्रकार परिषद बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!