26.7 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

सुरेश वाडकर म्यूजिक वीडियो ‘मान ले’ में कैनेडियन सिंगर एबी वे के साथ

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। पद्मश्री गायक सुरेश वाडकर अपनी अलग गायकी के लिए पहचाने जाते हैं। मराठी सिनेमा तो उनकी आवाज का कायल है ही लेकिन बॉलीवुड में भी इनके सुरो के लाखों दीवाने हैं। एक गायक बनकर तो इन्होंने अपने गायकी का परचम लहराया है ही लेकिन एक गुरु बनकर भी सुरेश वाडकर ने सुरों की शिक्षा से कई प्रतिभाओं को गायकी का अनोखा पाठ पढ़ाया है। और कुछ ऐसे ही अनोखे पलों को देखने वाले हैं इस म्यूजिक वीडियो में जहां सुरेश वाडकर एक गायक और एक गुरु के तौर पर गाने में नजर आ रहे हैं जिसका नाम हैं ‘मान ले’।

इस म्यूजिक वीडियो में सुरेश वाडकर, कैनेडियन बेस्ड क्लासिक ट्रेंड सिंगर एबी वे के साथ एक खास बॉन्डिंग शेयर करते नजर भी रहे हैं। दोनों ने बहुत ही खूबसूरती से इस गाने को गाया है। वीडियो में संगीत दिया है दुर्गेश आर राजभट्ट ने और इस म्यूजिक वीडियो की प्रोड्यूसर हैं पदमा वाडकर। गाने को आजीवासन साउंड्स के तहत प्रस्तुत किया गया है। हाल ही में सुरेश वाडकर, सिंगर एबी वे, प्रोड्यूसर पदमा वाडकर और म्यूजिक कंपोजर दुर्गेश आर राजभट्ट की उपस्थिति में आजीवासन हाल में केक कटकर गाने को रिलीज किया गया।

म्यूजिक वीडियो के बोल हैं ‘मान ले’, जहाँ जर्नी शुरू होती है सिंगर एबी वे की जो कनाडा में हैं। अपने गायकी और संगीत को चरम तक के जाने के लिए एबी, कनाडा से मुंबई का रुख करते हैं। और आते हैं आजीवासन, जहां उन्हे सुरेश वाडकर की छत्र छाया में क्लासिकल संगीत की बारीकियां सीखने मिलती है। और वो सब कुछ मिलता है जो वो चाहते थे। इस वीडियो में सुरेश वाडकर और एबी वे के बीच गुरु और शिष्य के अनोखे रिश्ते को भी बखूबी से दिखाया गया है।

सिंगर एबी वे एक अवार्ड विनिंग सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं जो टोरंटो से ताल्लुक रखते हैं। वह युवाओं के बीच काफी चर्चित हैं। सोशल मीडिया पर इनके गाने रातों रात वायरल हो जाते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

‘नथ ज़ेवर या ज़ंजीर’ में महुआ बनी दुर्गा, अम्माँ जी का सच सामने आया तो घरवाले भी हुए हैरान

Bundeli Khabar

साउथ की सनी लियोनी के नाम से मशहूर आकर्षिका गोयल की कातिलाना तस्वीरें वायरल

Bundeli Khabar

फिल्म प्रचार में किसी से कम नहीं संजय भूषण पटियाला, कभी 500 रुपये लेकर मुंबई पहुँचे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!