22.6 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211107 WA0003
मनोरंजन

म्यूजिक वीडियो ‘देखा तैनूं रोज़ रोज़’ में देव शर्मा और रियो 2.0

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : हाल ही में जीवी म्यूजिक फिल्म प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक वीडियो ‘देखा तैनूं रोज़ रोज़’ रिलीज किया गया। उसी अवसर पर विमल गोकनी, संतोष चौरसिया और अजय गोसालिया की उपस्थिति रही। इस अलबम का निर्माण रेखा वैष्णव ने किया है।
देव शर्मा और रियो 2.0 अभिनीत यह अलबम अल्तमश फरीदी और रूपाली जग्गा की जादुई आवाज से सजी है जो कि दर्शकों का दिल चुराने वाला है। इसके गीतकार और संगीतकार गोविंद वैष्णव, डीओपी नारायण के साहू और वीडियो डायरेक्टर विवेक चौहान हैं।
यह गीत युवाओं को उनके पहले प्यार की याद दिलाकर एक बार फिर दिल के फूल खिलने का खूबसूरत अहसास है।
आपको बता दें कि एलबम में मुख्य भूमिका निभाने वाले देव शर्मा ने ‘यारियां’, वाराणसी जंक्शन जैसी कई फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। वहीं रियो भी अनेक अलबम और वेब सीरीज में काम कर चुकी है। उनकी कुछ फिल्में भी रिलीज होने वाली है।
हिंदी पंजाबी मिक्स यह रोमांटिक गीत श्रोताओं को जरूर पसंद आएगा।


Bundelikhabar

Related posts

धड़क स्टार ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म ‘पिप्पा’ की शूटिंग आज से अमृतसर में शुरू

Bundeli Khabar

निर्देशक रंजन सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Bundeli Khabar

महिला सशक्तिकरण को दर्शाती ‘जीना अभी बाकी है’ शॉर्ट फिल्म में दिव्यांका त्रिपाठी और मधुरिमा तूली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!