23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220416 WA0006
महाराष्ट्र

राज ठाकरे को आम जनता की समस्याओं व मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए : अवनीश तीर्थराज सिंह

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान की निंदा करते हुए कहा कि एक संविधानिक देश में किसी को भी क़ानून से ऊपर उठ कर फ़रमान जारी करने का अधिकार नही है और अगर उनको किसी बात से विरोध है तो क़ानून प्रक्रिया का पालन करके उसका विरोध कर सकते हैं।

एक प्रेस वार्ता में अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा की राज ठाकरे का राजनीतिक जीवन सिर्फ़ विघटनकारी राजनीति पर केंद्रित रहा है और वो सिर्फ़ समाज में द्वेष फैला कर, चाहे वो धर्म के नाम पर हो चाहे संप्रदाय के नाम पर या तो क्षेत्रवाद के नाम पर, अपने राजनीति को चमकाने का असफल प्रयास करते आए हैं जबकि आज महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार जैसे आम जनमानस के मुद्दों पर चुपी मार के वो ये सिद्ध कर रहे हैं कि मनसे सिर्फ़ और सिर्फ़ भाजपा प्रायोजित पार्टी रह गयी है।

सिंह ने आगे कहा राज ठाकरे को ये फ़ौरी धमकी देनी वाली राजनीति बंद करके आम जनता के मुद्दों और समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।


Bundelikhabar

Related posts

अघोषित प्राथमिक माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शाळांना घोषित करून अनुदान द्यावे ज्ञानेश्वर म्हात्रे यांची मागणी

Bundeli Khabar

आदिवासी कुटुंबांना जीवनावश्यक वस्तूंचे वाटप

Bundeli Khabar

2 अक्टूबर को “महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022” का आयोजन करेंगे कृष्णा चौहान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!