22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220414 WA0023
मनोरंजन

हनुमान जयंती पर लॉन्च होगी शंकर महादेवन की ‘ब्रेथलेस’ हनुमान चालीसा

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुंबई। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने ब्रेथलेस अंदाज़ में हनुमान चालीसा गाकर अपने 24 साल पुराने उस ‘ब्रेथलेस’ की सबको याद दिला दी है, जिसने संगीत की दुनिया में अपनी लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए थे। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर ‘शेमारू भक्ति’ यूट्यूब चैनल पर इस हनुमान चालीसा को लॉन्च किया जाएगा।

आपको बता दें कि शेमारू ने गायक शंकर महादेवन को नए ढंग से हनुमान चालीसा को गाने का न्यौता दिया और उनसे निवेदन किया कि वो इस चालीसा को अपने उसी ब्रेथलेस स्टाइल में गाएं। शंकर महादेवन ने हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय और अपनी शक्ति के लिए जाने जानेवाले भगवान हनुमान के इस भजन को अनोखे स्टाइल में गाया है। अद्भुत और अनोखे स्टाइल में गाए गए इस हनुमान चालीसा को आप शेमारू भक्ति के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।

जादुई आवाज़ के सरताज शंकर महादेवन ने अपने इस ब्रेथलेस अंदाज़ वाले हनुमान चालीसा पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि मैं शेमारू भक्ति और संगीत निर्देशक डॉ. संजयराज गौरीनंदन (एसआरजी) को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुझे यह मौका दिया। ब्रेथलेस अल्बम के गाने मेरे दिल में एक ख़ास जगह रखते हैं और मुझे विश्वास है कि सभी भक्तों को उसी स्टाइल में गाया ये हनुमान चालीसा लोगों को बेहद पसंद आएगा। मुझे इस भजन की रिकॉर्डिंग के समय कुछ ख़ास तरह का मज़ा आया और मैं पक्की तौर पर यह बात कहना चाहूंगा कि अगर हनुमानजी की कृपा और मेरे प्रशंसकों का प्यार मुझे न मिला होता, तो मैं शायद इसे इतने अच्छे तरीके से नहीं गा पाता। मैं चाहता हूं कि सभी लोग इस नए तरह से गाये हुए हनुमान चालिसा को सुनें और मेरे साथ गाएं।

शेमारू भक्ति ने इससे पहले महाशिवरात्रि के अवसर पर ‘शिव तांडव स्तोत्रम’, शंकर महादेवन की ही आवाज़ में लॉन्च किया था अब एक बार फिर इस प्रतिभाशाली कलाकार की आवाज़ में अनोखे अंदाज़ में गाए इस हनुमान चालीसा का आनंद ज़रूर लें। शेमारू भक्ति यूट्यूब की हमेशा से यह कोशिश रही है कि वह लोकप्रिय भजनों को एक अलग ढंग से श्रोताओं के सामने पेश करे। इस समय इस शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल के लगभग 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।


Bundelikhabar

Related posts

जुबिन नौटियाल के फैंस की मन्नत हुई पूरी, टी सीरीज ने किया jubinjan की घोषणा

Bundeli Khabar

मुंबई के स्कूलों ने स्वीडन से प्रेरित होकर ज़ीरो आउट कार्बन का सफर शुरू किया

Bundeli Khabar

रोज सुबह 5 बजे तानपुरा में रियाज़ करती है गीतांजलि राजगढ़िया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!