31.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

जुबिन नौटियाल के फैंस की मन्नत हुई पूरी, टी सीरीज ने किया jubinjan की घोषणा

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। टी सीरीज से कुछ ही दिनों पहले जुबिन नौटियाल के फैंस ने उनसे गाना रिलीज़ करने की रिक्वेस्ट की थी। उनके इसी आग्रह को ध्यान में रखते हुए टी सीरीज ने जुबिन नौटियाल के साथ जनवरी महीने में #JubinsJan गठजोड़ की घोषणा की।   

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया #wewantjubin ट्रेंड कर रहा था, वे जुबिन से नए गाने के लिए अनुरोध कर रहे थे क्योंकि उनके गानों के बीच काफी अंतराल आ गया था। उनका आखिरी गाना ‘दिल गलती कर बैठा है’ था जो सितंबर 2021 में रिलीज़ किया गया था और इस गाने में उनके साथ मौनी रॉय नजर आई थीं।  जुबिन अपने प्रसंशको और संगीत प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए कुछ समय से भूषण कुमार की टी सीरीज के साथ काम कर रहे थे।
आपको बता दें की टी सीरीज ने जुबिन के साथ अपनी गठजोड़ #jubinjan की घोषणा की, जिसमें पूरे जनवरी महीने में जुबिन के एक के बाद एक गानों के रिलीज़ के साथ भारत के सबसे चहेते सगीतकार को सेलिब्रेट किया जायेगा। इस गठजोड़ के साथ कुछ चार गानों को जनवरी महीने में रिलीज किया जाएगा, जो दुनियाभर के उनके प्रसंशको के लिए एक उपहार होगा।

जुबिन नौटियाल के फैंस एक के बाद एक रिलीज़ होने वाले इन गानों का बेसब्री से इंतजार हैं। इन गानों को भुषण कुमार की टी सीरीज द्वारा रिलीज किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म प्रचार में किसी से कम नहीं संजय भूषण पटियाला, कभी 500 रुपये लेकर मुंबई पहुँचे

Bundeli Khabar

आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग के साथ छा गया ‘शेरशाह’

Bundeli Khabar

‘जनहित में जारी’ फ़िल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं समाज के लिए आईना है : श्रवण कुमार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!