22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0414 1023332
मध्यप्रदेश

बिजावर:मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने तोड़ी प्राचीन शिव प्रतिमा

Bundelikhabar

बिजावर/संवाददाता
बिजावर नगर के मोहनगंज मोहल्ले में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग खंडित कर दिया है मोहनगंज से बस स्टैंड मार्ग पर पंखा स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर बना शिव मंदिर प्राचीन होने के साथ-साथ लोगों की एक बिशेष आस्था का केंद्र था किंतु गत रात्रि एक मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति ने भगवान शिव की प्रतिमा को तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल सुबह मोहल्ला मोहनगंज की महिलायें जब भगवान शिव के मंदिर में जल अर्पण करने के लिए पंहुचीं तब उन्होंने देखा कि भगवान शिव की मूर्ति किसी व्यक्ति द्वारा तोड़ दी गई है जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई एवं पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए रोहित खरे उम्र 30 बर्ष को मूर्ति तोड़ने के अपराध में गिरफ्तार किया, लोगों के बताए अनुसार उक्त युवक मोहल्ला मोहनगंज का निवासी है एवम पिछले कुछ महीनों से नशे के कारण अपना दिमागी संतुलन खो बैठा है जो अक्सर अजीबोगरीब हरकतें करता रहता है।


Bundelikhabar

Related posts

दिल्ली में हुई लाखों की चोरी का खुलासा ससुराल से

Bundeli Khabar

बिजावर: मुरम का अवैध खनन जोरों पर

Bundeli Khabar

बच्चों ने उत्साह से साइकिल चला कर पुरस्कृत हुए

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!