26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220413 WA0011
मनोरंजन

कुणाल तिवारी की फिल्म ‘तू दीया और बाती हम 2’ का फर्स्ट लुक आउट

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। मधु मंजुल आर्ट्स और गीता तिवारी प्रोड्क्शन की सफल फिल्म ‘तू दीया और बाती हम 2’ का फर्स्ट लुक एक भव्य समारोह के दौरान आउट हो गया है. फिल्म का फर्स्ट लुक आज मुंबई के लोटस स्टूडियो में आउट किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है. इस फिल्म में भी पहले पार्ट की तरह कुणाल तिवारी के साथ काजल यादव नजर आ रही है. फिल्म के पोस्टर में दोनों की केमेस्ट्री फिल्म देखने को अपील करने वाली है.

फिल्म के बारे में कुणाल तिवारी ने कहा कि फिल्म ‘तू दीया और बाती हम’ का यह सिक्वल है. इसकी कहानी हर सिक्वल की तरह फ्रेश है. हमारी फिल्म का पहला पार्ट जहाँ से ख़त्म हुआ था, दूसरा पार्ट वहां से शुरू होगा. इस फिल्म में कुछ नये लोग जुड़े हैं, जिनमे सोनालिका प्रसाद, लालधारी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं. 45 किरदार इसमें नजर आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म के पोस्टर में ओल्ड एज लुक आयेगा. यह अगले जेनरेशन की कहानी है. हमारी फिल्म रोटी नेशनल अवार्ड के लिए जाने वाली है. उसी के अनुसार यह फिल्म भी है. पहली बार ऑफिसियल रूप से डबल रोल में नजर आऊंगा.

कुणाल ने कहा कि कहानी फिक्स्ड है, तो मुश्किल नहीं आती. डेढ़ साल बाद सारे लोगों को साथ लेकर आना आसान नहीं होता है. उन्होंने कहा कि कंटेंट बेस्ड फिल्मे ज्यादा करता हूँ. मेरी फ़िल्में सन्देश परक होती है. दुनिया में हर फिल्मों का मैसेज होता है. फिल्म ‘तू दीया और बाती हम 2’ लेखक ओम प्रकाश यादव, कैमरामैन नागेंद्र कुमार प्रोड्यूसर धीरेंद्र कुमार झा व गीता तिवारी प्रोडक्शन, कार्यकारी निर्माता महेश उपाधाय, प्रोडक्शन कंट्रोलर आशीष दुबे और लाइन प्रोड्यूसर शिव मिश्रा हैं.

वहीं इसी मौके पर फिल्म ‘महापात्र’ आजादी के समय की फिल्म है. इसका भव्य मुहूर्त आज लोटस स्टूडियो में ही हुआ. इसमें कुणाल तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी. इसमें संगीत मुन्ना दुबे का होगा. फिल्म पर बेहद मेहनत किया जा रहा है. इस फिल्म के बारे में कुणाल तिवारी ने कहा कि हम प्रयोगधर्मी फ़िल्में बना रहे हैं. लोगों का नजरिया फिल्म को लेकर बदली है.


Bundelikhabar

Related posts

लक्ष्मी घर आई’ शो में कविता कौशिक की होगी धमाकेदार एंट्री

Bundeli Khabar

बॉलीवुड में राजस्थानी सिंगर, एक्टर, डांसर रानी रंगीली की दस्तक

Bundeli Khabar

‘परस्त्री’ के प्रमोशन करने के लिए लिए मुम्बई आये नेपाली कलाकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!