29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220411 WA0023
महाराष्ट्र

तेरापंथ महिला मंडल मुंबई का “360 डिग्री इंम्पेक्ट” महाराष्ट्र स्तरीय प्रबुद्ध महिला सम्मेलन आज

Bundelikhabar

संतोष साहू,

राष्ट्रीय अध्यक्षा व महामंत्री पहुंची मुंबई, कई अन्य कार्यक्रमों में की सहभागिता

मुंबई। आचार्य श्री महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी श्री जिनरेखाजी, साध्वी श्री राकेशकुमारीजी आदिठाणा-9 के सान्निध्य में एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मार्गदर्शन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा 11 अप्रैल को “360 डिग्री इंम्पेक्ट” महाराष्ट्र स्तरीय प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का शानदार आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलम सेठिया तथा महामंत्री मधु देरासरिया दो दिन पहले यानि 9 अप्रैल को मुंबई पहुंच चुकी हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में सुनीता जी संचेती खास तौर पर मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम को भव्यतम, प्रभावशाली एवं साकार बनाने के लिए तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की अध्यक्षा श्रीमती रचना हीरण, मंत्री श्रीमती अल्का मेहता के नेतृत्व में मुंबई महिला मंडल पूरी शिद्दत से तैयारियों में काफी समय जुटी हुई है।

श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन तेरापंथ भवन कांदिवली में आज 11 अप्रैल, सोमवार को सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के तीन सत्र होंगे। पहला सत्र be your own light (आत्मदीपो भव) सुबह 9 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगा। जबकि दूसरा सत्र ‘स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम’ दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 4 बजे तक चलेगा तथा तीसरा “अभातेममं एट योर डोरस्टेप” 4.30 बजे से शुरू होकर 5.30 बजे तक चलेगा।

इस विशेष कार्यक्रम में पैनलिस्ट के रूप में मशहूर टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष, राइटर्स एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महिला विंग अध्यक्षा अल्का अग्रवाल, बॉम्बे हाईकोर्ट की वकील नीता जैन तथा न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका तातेड़ मेहता मौजूद रहेंगी।

दूसरा सत्र शुरू होने से पहले महिला मंडल एक प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए प्रेस से मुखातिब होंगी तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगी। इस प्रेस कांन्फ्रेंस को राष्ट्रीय अध्यक्षा, महामंत्री एवं मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा एवं मंत्री संबोधित करेंगी।

कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की पदाधिकारियों के अलावा सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती कंकुबाई, श्रीमती इंद्रा, श्रीमती श्रीमती सीमा जी धाकड़ विलेपार्ले (शिशोदा) हैं तथा आतिथ्य सत्कार श्रीमती प्रतिभा सुशीलजी मेड़तवाल वाशी, नवी मुंबई (राजाजी का करेड़ा) की तरफ से होगा।


Bundelikhabar

Related posts

शिवसेना की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य उपचार शिविर की शुरुआत

Bundeli Khabar

अवैध इमारतों की शिकायतें अनदेखा करते है मनपा अधिकारी

Bundeli Khabar

अंधेरी पोटनिवडणुकीतून भाजपची माघार, ऋतुजी लटकेंचा विजय निश्चित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!