23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220329 WA00172
मनोरंजन

देश विदेश के दर्शकों पर चल रहा है रामचरण का जादू

Bundelikhabar

संतोष साहू,

पैन इंडिया स्टार हैं राम चरण जो तेलुगु सहित हिंदी, मलयालम, तमिल सभी भाषाओं में लोगों का दिल जीत रहे हैं।

मुम्बई। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘आरआरआर’ में मेगा पावर स्टार राम चरण के शानदार प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम भाषा में भी डब की गई है और प्रत्येक भाषा पर राम चरण ने बहुत ही जबरदस्त कमांड रखी है, उनके उच्चारण बहुत ही सटीक हैं।

इंटेंस इमोटिंग आइज़, बॉक्सिंग, पावरफुल एक्शन सीक्वेंस से लेकर इंड्रोडक्शन सीन तक, समीक्षक और फैंस उसकी तरफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बात की हर जगह चर्चा है कि मेगा पावर स्टार ने अपनी दमदार एक्टिंग से सब का दिल जीत लिया है। उन्हें पैन इंडिया स्टार कहें या मैन ऑफ द मास या मेगा पावर स्टार, यह सारे खिताब एक पॉवरहाउस कलाकार की प्रतिभा को साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिस तरह का हार्डवर्क दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा है।

 एक कलाकार के इस पावरहाउस को दिए गए सभी खिताब स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली प्रतिभा, कड़ी मेहनत को सही ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli ) की फिल्म ‘आरआरआर’ ‘RRR’ 25 मार्च को रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर फैन्स का उत्साह भी खूब नजर आ रहा है। साउथ सिनेमा के फैन्स अपने चहेते सितारे की इस फिल्म को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के फर्स्ट शो को देखने के लिए लोग सुबह-सुबह सिनेमाघरों में पहुंचे।


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर बन रही है कई सारे ब्रांड्स की पसंद

Bundeli Khabar

अमन वर्मा के हाथों ‘गुड विश 9 ओटीटी’ की भव्य लॉन्चिंग, साथ ही गॉड ब्लेस यू सहित कई फिल्मों, वेब सीरीज की भी घोषणा

Bundeli Khabar

मुकेश ओझा और ज़ोया खान करेंगे ‘गेम’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!