25.9 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220329 WA0018
व्यापार

पेटीएम ने कैशबैक पॉइंट्स ऑफर लॉन्च किया

Bundelikhabar

संतोष साहू,

‘जैकपॉट’ ड्रॉ की घोषणा; 6 लाख रुपये की कार जितने की मौक़ा

मुंबई: वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने एक जैकपॉट ऑफर की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स अपने कैशबैक पॉइंट्स का फायदा उठाकर रोमांचक ईनाम जीत सकते हैं। पेटीएम के यूजर्स 100 कैशबैक पॉइंट्स को खर्च करके जैकपॉट में भाग ले सकते हैं और बम्‍पर प्राइज के रूप में 6 लाख रूपये की एक शानदार नई कार जीतने का मौका पा सकते हैं। वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड भारत की अग्रणी डिजिटल भुगतान एवं वित्‍तीय सेवा कंपनी, ब्राण्ड पेटीएम का मालिक है और देशभर में लाखों यूजर्स को सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान से सशक्त करता है।

पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेन्द्र यादव ने कहा, “हम अपने उपभोक्ताओं और व्यापारी भागीदारों के लिये सबसे सुचारू तरीके से डिजिटल भुगतान में सर्वश्रेष्‍ठ की पेशकश करने का प्रयास करते हैं। हमें उम्मीद है कि जैकपॉट ऑफर से ज्‍यादा से ज्‍यादा यूजर्स अपने कैशबैक पॉइंट्स को रिडीम कराने और इसके फायदे लेने के लिये प्रोत्साहित होंगे। कैशबैक पॉइंट्स पेटीएम यूजर्स के लिये एक खास रिवार्ड्स प्रोग्राम है। पेटीएम ऐप के माध्यम से होने वाले भुगतान पर, यूजर्स जब भी पैसा ऐड करे, ट्रांसफर करें, मोबाइल रिचार्ज करें या अपने यूटिलिटी बिल्स का भुगतान करें, पॉइंट्स कमा सकते हैं।

आज कंपनी कई जैकपॉट्स चला रही हैं और यूजर्स के लिये कई रोमांचक ग्रैण्ड प्राइजेस की पेशकश कर रही हैं, जैसे 6 लाख रूपये की कार, आईफोन 13, ओप्पो स्मार्टफोन्स और ज़ोमैटो सब्सक्रिप्शंस। बम्पर प्राइज के अलावा, जैकपॉट में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भाग लेने पर एक तय डील मिलती है। यह डील्स ज़ोमैटो, ओप्पो, गाना और टाटा क्लिक जैसे टॉप ब्राण्ड्स की खास डील्स होती हैं।


Bundelikhabar

Related posts

एपेक्स लैब्स ने प्रस्तुत किया फंगल संक्रमण का प्रभावी इलाज

Bundeli Khabar

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने पेटीएम को बनाया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का एकीकृत ऐप

Bundeli Khabar

निर्देशांक पुन्हा गडगडला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!