22.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220329 WA0016
मनोरंजन

दक्षिण की फिल्मों के लिए लकी हैं करण जौहर

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। सुपर डुपर हिट फिल्म बाहुबली 1 और 2 और गाजी अटैक जैसी फिल्मों के बाद करण जौहर और साउथ फिल्मों के बीच मानो एक जादुई संबंध स्थापित हो गया है, उनमें एक सकारात्मक ऊर्जा दिखाई देती है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में बहुचर्चित फिल्म ‘आरआरआर’ कार्यक्रम की मेजबानी की जो कि बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। बीती रात, करण ने रॉकिंग स्टार यश और संजय दत्त अभिनीत KGF2 के भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट को भी होस्ट किया। साउथ के ज्यादातर सुपरस्टार और फिल्म निर्माता करण के उपस्थिति में अपने फिल्म के प्रोग्राम करते नजर आ रहे हैं, कहीं करण जौहर उनके लकी चार्म तो नही है न?

करण ने कई सारी दक्षिणी फिल्म को हिंदी भाषा में बनाया है। इतना ही नहीं वह सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी काम कर रहे हैं और अभी हाल ही में घोषणा हुई कि साउथ की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म हृदयम को भी करण हिंदी में बनाने जा रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

एमजी मुंबई ने किया ईवी ड्राइव का आयोजन

Bundeli Khabar

सच्ची घटना पर आधारित है बिग बॉस फेम अर्शी खान की डेब्यू हिंदी फिल्म “त्राहिमाम”

Bundeli Khabar

फिल्म ‘द कन्वर्जन’ 22 अप्रैल को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!