26.4 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220329 WA0014
व्यापार

टीसीएल ने लॉन्च किया 4के टीवी सी725 और पी725

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुंबई। ग्लोबल टॉप-टू-टेलीविजन एलसीडी टीवी ब्रैंड टीसीएल ने गुड़ीपड़वा के शुभ अवसर पर कोहिनूर में प्रीमियम वीडियो कॉल क्यूएलइडी टीवी सी725 और 4के एचडीआर टीवी पी725 का एक्सक्लूसिव लॉन्च करते हुए त्योहारी खुशी में और उत्साह भर दिया है। इस लॉन्च के अवसर पर टीसीएल के महाप्रबंधक माइक चेन, टीसीएल के मार्केटिंग प्रमुख विजय कुमार मिक्कीलिनेनी एवं कोहिनूर के संचालक संजय मेवानी उपस्थित थे।

गुड़ीपड़वा के अवसर पर लॉन्च किए गए इन स्मार्ट टीवी पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत वीडियो कॉल फैसिलिटी से लैस क्यूएलइडी 4के टीवी सी725 रूपए 53990/- की शुरूआती कीमत पर कोहिनूर में उपलब्ध होगा। ब्रांड ने पहली बार अर्ली बर्ड ऑफर्स की भी योजना बनाई है, जहां 17,000/-रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राहकों को 2,999/-रुपये का वीडियो कॉल कैमरा भी निःशुल्क मिलेगा। यह ऑफर अप्रैल 10, 2022 तक सीमित हैं। साथ ही ग्राहकों को अतिरिक्त 10% कैशबैक और अधिक रोमांचक ऑफ़र का भी लाभ मिलेगा।


Bundelikhabar

Related posts

वैलेंटाइन्स डे की शान बढ़ाएंगे ‘कल्याण’ के अनूठे आभूषण

Bundeli Khabar

सूर्या रौशनी ने चौथी तिमाही में राजस्व में दर्ज किया 34% का बढ़ोतरी

Bundeli Khabar

ग्‍लेनमार्क फार्मा ने भारत के हेल्‍थकेयर वॉरियर्स के सम्‍मान में एक विश्‍व रिकॉर्ड बनाया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!