24 C
Madhya Pradesh
October 7, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220329 WA0013
मनोरंजन

एसआरके म्यूज़िक और फ़िल्म ‘शुभ विवाह’ को मिले 7 ग्रीन सिनेमा अवार्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। निर्माता रौशन सिंह की फैमिली फ़िल्म ‘शुभ विवाह’ को फैमिली फ़िल्म ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। एसआरके म्यूज़िक ने मुम्बई में हुए ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 में अपना जलवा दिखाया है। जहां इस कम्पनी को 2 पुरस्कार मिले हैं वहीं एसआरके म्यूज़िक फिल्म्स की भोजपुरी फ़िल्म ‘शुभ विवाह’ को 5 अवार्ड मिले हैं।

निर्माता रौशन सिंह की इस फ़िल्म को फैमिली फ़िल्म ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर (फीमेल) के लिए शर्मिला रौशन सिंह ने अवार्ड जीता। बेस्ट डांस डायरेक्टर का इनाम शुभ विवाह के लिए प्रसून यादव को और बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का पुरस्कार महेंद्र सिंह को मिला। इसी फिल्म के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर का अवार्ड समर्थ चतुर्वेदी को दिया गया।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार प्रमोद प्रेमी यादव स्टारर फिल्म ‘शुभ विवाह’ को लोगों ने काफी पसंद किया है, वहीं इसके गाने भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए हैं। इस फिल्म के संगीतकार ओम झा है। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक आनंद सिंह हैं। फ़िल्म की सह निर्मात्री शर्मिला सिंह हैं।

फिल्म में प्रमोद प्रेमी के साथ चांदनी सिंह हैं. वहीं समर्थ चतुर्वेदी, रीतु पांडे, रजनीश पाठक, बब्लू खान,रत्नेश सिंह रुद्र राम मिश्रा, लालधारी जैसे अन्य कलाकार ने भी काम किया है। फ़िल्म में स्पेशल सॉन्ग आम्रपाली दुबे एवं अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। फ़िल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। रौशन सिंह ने अपनी संगीत कम्पनी और इस फ़िल्म को मिले इतने सारे अवार्ड पर अपने सभी दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि ग्रीन सिनेमा अवार्ड के तमाम आयोजकों और सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद जिन्होंने एसआरके म्यूज़िक और पारिवारिक फ़िल्म ‘शुभ विवाह’ को इतने सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया।


Bundelikhabar

Related posts

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों सम्मानित हुए शांतनु भामरे

Bundeli Khabar

डांस स्पोर्ट्स के जरिये ब्रेकडांसरों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाएंगे अरविंद कुमार

Bundeli Khabar

‘वो लड़की है कहां?’ फिल्म से तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी का फर्स्ट लुक जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!