40.4 C
Madhya Pradesh
May 12, 2026
Bundeli Khabar
Home » सीनियर सिटीजन क्लब का परिवार मिलन समारोह
मध्यप्रदेश

सीनियर सिटीजन क्लब का परिवार मिलन समारोह

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

हम एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अंतर्गत संचालित सीनियर सिटीजन क्लब का परिवार मिलन समारोह ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्पंदन पेक्षाग्रह में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल एवं ज्ञान गंगा ग्रुप के डायरेक्टर श्री रजनीश जैन, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता की मुख्य अभियंता रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना श्री दिलीप सिंह ठाकुर जी ने, कार्यक्रम में के सी जैन के द्वारा राम रामायण और दक्षिण अफ्रीका विषय पर वक्तव्य दिया गया।

इसके अलावा 75 वर्ष से अधिक उम्र के 9 सदस्यों का सम्मान किया गया, साथ ही हाउजी गेम का आनंद लिया गया जहां पर रिटर्न गिफ्ट पाकर सभी के चेहरे खिल उठे,दोपहर में बिरयानी और मटका कुल्फी का सभी ने आनंद लिया, कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सुरेन्द्र सिंह पवार श्री वासुदेव आहूजा श्री सुनील गोस्वामी एवं श्री चंद्रकांत जाउलकर जी की भूमिका उल्लेखनीय रही।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन

Bundeli Khabar

पाटन: विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की गई जान

Bundeli Khabar

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ श्री गणेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!