28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211026 WA0002
मनोरंजन

दिवाली में रिलीज होगी पवन सिंह, महेश मांजरेकर अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म ‘बॉस’

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

मुम्बई : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फ़िल्म इस दिवाली पर बिहार झारखंड में रिलीज होगी, ये जानकारी निर्माता प्रेम राय ने दी। उन्होंने बताया कि यह बेहद एक्शन कॉम्पेक्ट फ़िल्म होगी जो भोजपुरी के दर्शकों के लिए दिवाली का उपहार होगा। फ़िल्म बेहतरीन बनी है, जिसका इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है। ऐसे में हमने फ़िल्म को दिवाली में रिलीज करने का फैसला लिया है।
फ़िल्म को लेकर निर्माता प्रेम राय ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में टॉप पर हैं। हमारी फ़िल्म में उनका किरदार भी अद्भुत होने वाला है। उन्होंने कहा कि बॉस एक एक्शन फिल्म है, इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिलेगा। उनकी आवाज में शानदार गाने होंगे। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स होंगे। कुल मिलाकर फ़िल्म मनोरंजन का धमाका होने वाला है।
फ़िल्म की प्रस्तुति निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हो रही है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह, निर्देशक अरविंद चौबे, संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा, गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं।
फ़िल्म में पवन सिंह के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, महेश मांजरेकर, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई प्रमुख कलाकार हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला, डीओपी आर आर प्रिंस, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सोनल चौहान में फैन्स को दिखीं महारानी गायत्री देवी की परछाई

Bundeli Khabar

जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे अभिनेता राजवीर शर्मा

Bundeli Khabar

शेमारू टीवी पर आ रहा है ऐतिहासिक धारावाहिक ‘वीर शिवाजी’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!