24.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220323 WA0013
मनोरंजन

‘बच्चन पांडे’ है ‘गद्धलाकोंडा गणेश’ की कॉपी

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अक्षय कुमार स्टारर ‘बच्चन पांडे’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, फिल्म की एक बात जो प्रसंशको ने नोटिस की, वह यह है कि फिल्म में वे वरुण तेज की तेलुगु एक्शन-कॉमेडी ‘गद्धलाकोंडा गणेश’ की कॉपी करते हुए नज़र आ रहे हैं।

बच्चन पांडे की रिलीज होते ही लोग इस बात की ओर प्वाइंट आऊट करने लगे हैं कि किस तरह यह मनोरंजक फिल्म वरुण तेज स्टारर फिल्म का हिंदी रीमेक है, और अब प्रसंशको ने उनके बीच कंपैरिजन करना भी शुरू कर दिया है। अगर डिजिटल बैंटर की ओर ध्यान दें तो यह साफ पता चलता है की वरुण तेज के फैंस को उनका लुक, स्टाइल, स्वैग और उनकी अदाकारी अक्षय कुमार की तुलना में अधिक पसंद आई है।

देश भर में प्रशंसकों ने अपने पोस्ट और कमेन्ट के जरिए इस बात का जिक्र किया है कि किस तरह वरुण के स्वैग को पूरा करने में असफल रहने वाले अक्षय कुमार की तुलना में वरुण तेज का मेकओवर और ट्रांसफॉर्मेशन बेहतर है। हालांकि भूमिकाएं दोनों ही अभिनेताओं की एक जैसी थी परंतु वरुण की अदाकारी बहुत ही नेचुरल और वास्तविक, आत्मविश्वास से भरपूर थी, वहीं अक्षय की एक्टिंग लोगों को नाटकीय लगी।

फ़िल्म गद्धलाकोंडा गणेश के लिए वरुण ने कई रेव रिव्यू हासिल किए और फैंस को उनकी यह परफॉर्मेंस काफी पसंद भी आई। अपनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म के साथ वरुण ने फैंस के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ दी है।


Bundelikhabar

Related posts

प्रयागराज के ज्योतिष पीठाधीश्वर के आश्रम में संपन्‍न हुई फिल्‍म ‘झूला’ की शूटिंग

Bundeli Khabar

‘मेजर’ में सई की अभिनय से प्रभावित हुईं शहिद की मां

Bundeli Khabar

वॉकहार्ड फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित हुए सात प्रमुख व्यक्ति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!