20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 3 9
क्राइम

ट्रेन में लाखों का सोना बरामद

Bundelikhabar

कटनी/ब्यूरो
यूपी सहित 5 राज्यों में चल रहे चुनाव को लेकर रेलवे सतर्क हो गया है, आरपीएफ और जीआरपी ट्रेन में यात्रा करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखे हुए हैं और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे हैं, इसी कड़ी में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को कटनी साउथ स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है, इन लोगों के पास से 22 लाख 23 हजार रुपए के सोने के जेवरात मिले हैं, आशंका जताई जा रही है कि जेवरात का प्रयोग चुनावी राज्यों में किया जा रहा है।

Screenshot 2022 0220 094205

आरपीएफ की टीम कटनी साउथ स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी, तभी शक्तिपुंज एक्सप्रेस के आगमन पर दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिये, उनके पास वजनी सामान था, जब उन्हें रोका तो वह घबरा गए, आरपीएफ और जीआरपी ने जब बैग की चेकिंग की तो उनके पास लाखों रुपए के जेवरात मिले, जब उनसे जेवरात के बिलों के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके, इसके बाद आरपीएफ दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई, यात्रियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सलीम अली और सैफुद्दीन के रूप में हुई है, दोनों ही युवक शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन में कोच नंबर B4 के बर्थ 42 और 44 पर यात्रा कर रहे थे, इनके पास से 552.96 ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं जिनकी कीमत 22 लाख 23 हजार हजार रुपए आंकी गई है. इस पूरे मामले को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और जीएसटी विभाग को सूचित किया है।


Bundelikhabar

Related posts

थमने का नाम नही ले रहे हैं हत्याकांड

Bundeli Khabar

दुष्कर्म : केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से जाना मामला

Bundeli Khabar

कुख्यात बदमाशों के आशियाने पर चला बुलडोजर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!