22.2 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210819 WA00063
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स से मिलेगा अभिनय का मौका

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
देहरादून : उत्तराखंड में फिल्मों की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए जुल्फुकार टाइगर लगातार 19 सालों से उत्तराखंड में काम कर रहे हैं। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जेड. ए.फ़िल्म इंटरनेशनल, फ़िल्म प्रोडक्शन बनाया और साथ ही बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्टस की स्थापना भी की।

अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स के सहयोग से 100 बॉलीवुड रीमिक्स गाने पेश करने जा रहा है जिसमे उत्तराखंड के कलाकारों को मौका मिलेगा। बता दें कि गानों में मौका देने के लिए कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा। ये ऑडिशन घंटाघर स्तिथ बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स में आयोजित किये जायेंगे जिसमें उत्तराखंड की प्रतिभाओं को परखने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज भी नज़र आएंगे। बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स के डायरेक्टर जुल्फुकार टाइगर ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।

IMG 20210819 WA00062

Bundelikhabar

Related posts

फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लाहारी म्यूजिक ने किया प्रवेश

Bundeli Khabar

100 लोकेशन पर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में लगे 200 दिन, बैशाखी में होगी रिलीज

Bundeli Khabar

आर.आर.आर की ऐतिहासिक सफलता के बाद जूनियर एनटीआर बने विश्व अभिनेता!

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!