21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220311 WA0012
मध्यप्रदेश

मोबाईल चोर चोरी के मोबाईलों के साथ गिरफ्तार

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यू्रो

चोरी के मोबाइल बेचने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लाख रुपए की कीमत के 35 मोबाइल फोन किए बरामद कोरियर के मोबाइल को पार कर बेचते थे आरोपी सस्ते दामों पर

जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में खड़े तीन आरोपियों को 4 लाख के 35 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है गढ़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिसनहरी की मढिया के पास तीन व्यक्ति सस्ते दामों पर ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल फोनों को बेचने की फिराक में खड़े हुए हैं सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गढ़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़कर जब उनसे पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि यह आरोपी कोरियर कंपनी में काम करते थे और कोरियर में आए हुए मोबाइलों को चुरा कर मार्केट में सस्ते दामों में बेचते थे पुलिस तीनों ने आरोपियों दीपक मरावी छोटू सेन और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है यह आरोपी कोरियर कंपनी के मोबाइल के पार्सल को बीच में गायब करके चोरी किए गए मोबाइलों को मार्केट में सस्ते दामों पर बेचते थे पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।


Bundelikhabar

Related posts

मुख्यमंत्री ने की सरपंच सम्मेलन तैयारियों की समीक्षा

Bundeli Khabar

बैंकर्स हितग्राही को समय पर ऋण दे और अंडर फायनेंस न करे-कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar

जनपद पंचायत के सौजन्य से दिव्यांग शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!