Bundeli Khabar
Home » 10 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगी प्रेम सिंह और गुंजन पंत अभिनीत फ़िल्म ‘अजनबी’
मनोरंजन

10 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगी प्रेम सिंह और गुंजन पंत अभिनीत फ़िल्म ‘अजनबी’

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अभय कुमार दुबे कृत प्रेम सिंह और गुंजन पंत की फ़िल्म ‘अजनबी’ यूट्यूब पर रिलीज हो रही है। यह फ़िल्म 10 मार्च को पहली बार यूट्यूब के माध्यम से दर्शकों के समक्ष होगी। फ़िल्म को प्रिया वीडियो के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। चांद जैसन दुल्हिन हमार की सफलता के बाद गुंजन पंत और प्रेम सिंह की जोड़ी एक बार फिर से साथ धमाल मचाने आ रही है।

गुंजन ने कहा कि अजनबी एक बेहतरीन कहानी वाली फिल्म है, जिसे 10 मार्च की शाम 4 बजे दर्शक समस्त परिवार के साथ इसे यूट्यूब पर देख सकेंगे। इसमें मेरी भूमिका शानदार है और सभी कलाकारों ने भी उम्दा काम किया है। इसलिए हम सबको फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब बस दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। हमारी यह फ़िल्म पूरी तरह से सामाजिक, पारिवारिक और मनोरंजन वाली है, इसलिए यह किसी को न निराश करेगी और न ही बोर करेगी। उम्मीद करती हूं आप सबको फ़िल्म बेहद पसंद आयेगी।

शांति इंटरप्राइजेज, जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फ़िल्म अजनबी का निर्माण श्री सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस एंड अथर्वादित्य फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फ़िल्म के निर्माता अरुण कुमार दुबे और मनीषा सिंह हैं। निर्देशक धर्मेंद्र सिंह और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फ़िल्म में संगीत सावन कुमार ने दिया है, जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, विनय निर्मल और पिंटू गिरी हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ए आर रहमान ‘हीरोपंती 2’ के संगीत कार्यक्रम में करेंगे लाइव परफॉर्म!

Bundeli Khabar

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

Bundeli Khabar

बेस्टसेलर’ में मेरे परफॉर्मेंस को मिली प्रतिक्रिया से मैं बेहद खुश हूं : अर्जन बाजवा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!