26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220302 WA0000
मनोरंजन

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए माइलस्टोन साबित होगा विनोद भानुशाली का हिट्स म्यूजिक

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। नया लेबल म्यूज़िक आर्टिस्ट के विकसित, कोलेबोरेटिव और इंस्पायरिंग प्लेटफार्म की जरूरतों को पूरा करेगा जो उन्हें एक दमदार म्यूज़िक क्रिएट करने की पूरी आजादी देगा। विनोद भानुशाली, म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के नामचीन नामों में से एक हैं। भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन स्टूडियो में से एक, ‘भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड’ के प्रमुख ने अपना खुद का म्यूजिक लेबल ‘हिट्स म्यूजिक’ Hitz Music लॉन्च किया।

म्यूज़िक प्रेमी विनोद भानुशाली ने अपनी इंडिविजुअल एक्सपर्टीज, इनसाइड नॉलेज और 27 वर्षों के अनुभव के साथ Hitz Music का नेतृत्व करेंगे। यह लेबल संगीत कलाकारों की अगली पीढ़ी को मंच प्रदान करने का वादा करती है, इस प्रकार यह देश की उभरती नई कलात्मक प्रतिभाओं का महत्वपूर्ण स्रोत बनने के लिए तैयार है। Hitz Music, जो हमारे म्यूज़िक इंडस्ट्री के कई संगीत कलाकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है, वे नौजवान, नई पीढ़ी के कलाकार, फ्रेश वॉइस के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। वे उन्हें गानों को एक्सप्लोर करने की पूरी फ्रीडम देंगे। 

अपने नए वेंचर के बारे में बताते हुए विनोद भानुशाली कहते हैं कि यह मेरे लिए बहुत ही उत्साह और गर्व का क्षण है, क्योंकि मैंने अपना खुद का म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है। म्यूज़िक हमेशा से मेरे प्रोफेशनल करियर का एक अभिन्न हिस्सा रहा है, इसलिए अपना खुद का लेबल लॉन्च करना मेरे लिए एक निर्णायक और बेहद खास क्षण है। Hitz Music के पास पहले से ही प्रोलोफिक रोस्टर्स हैं और हमारा मुख्य ध्येय नौजवानों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को उभारना है।

Hitz Music जल्द ही  अजय-अतुल, अनु मलिक, दीप मनी, गौरव दासगुप्ता, जयदेव, करण, सचिन-जिगर, संजीव चतुर्वेदी, युवान शंकर राजा जैसे स्थापित संगीतकारों और अभिषेक अमोल, सिद्धांत माधव मिश्रा, साधु एस तिवारी जैसे न्यूकमर्स और कई अन्य लोगों के साथ रिलीज़ होने वाले गानों पर काम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दर्शक असीस कौर, बी प्राक, ध्वनि भानुशाली, जावेद अली, ज्योतिका तंगरी, कनिका कपूर, नीति मोहन, पलक मुच्छल, रफ्तार, सोनू निगम, स्टेबिन बेन, स्वेता सुब्रम और कई अन्य लोगों के साथ गानों के रोस्टर का रोमांचकारी अनुभव लेंगे,  जो आने वाले महीनों में रिलीज किए जायेंगे।

IMG 20220302 WA0001

म्यूजिक तभी हिट होता है जब एक गीतकार और संगीतकार मिलकर उस गाने को परफेक्ट बनाने के लिए काम करते हैं। Hitz Music ने मीनिंगफुल गानों की कंपोजिंग के लिए ए एम तुराज़, फैज़ अनवर, कुमार, कुणाल वर्मा, जानी, समीर, स्वानंद किरकिरे जैसे कई प्रसिद्ध गीतकारों से हाथ मिलाया है। ‘कैंडी’ यह गाना इस लेबल का पहला रिलीज़ होगा। यह गाना युवान शंकर राजा और ध्वनि भानुशाली का पहला कोलोबोरेशन होगा। ‘कैंडी’ 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

सिंगर संदीप की ‘राइट टू लेफ्ट’ अलबम रिलीज, मिले लाखों व्यूज

Bundeli Khabar

अमृता राव यांना एम एफ हुसेन यांच्या 106 व्या जयंतीनिमित्त त्यांनी दिलेली विशेष भेट आठवली

Bundeli Khabar

आमिर खान अपने पोडकास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा की कहानियां’ को करेंगे लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!