26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220302 WA0002
मनोरंजन

‘वलिमै’ में हुमा कुरैशी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देख फैंस कहने लगे हैं महिला एक्शन स्टार

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। वलिमै में पुलिस की भूमिका निभाने वाली हुमा की देशभर में तारीफ हो रही है। उनके प्रशंसक गदगद हो रहे हैं और उन्हें अधिक एक्शन अवतार में देखने की मांग कर रहे हैं। गैर-मेट्रो शहरों में भी उनके प्रदर्शन की सराहना की जा रही है।
इस फिल्म में वह तमिल सुपरस्टार अजीत के साथ नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस भूमिका के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ किकबॉक्सिंग भी सीखी है।
हुमा कुरैशी कहती हैं कि वलिमै में मेरे काम की सराहना करने वाले प्रशंसकों से जबरदस्त संदेश मिल रहे हैं। वे मुझे और अधिक एक्शन रोल करते देखना चाहते हैं। वलिमै के लिए मुझे जो प्यार मिल रहा है, वह अद्भुत है।

इसके साथ ही हुमा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में एक कव्वाली में नजर आई है। जिन लोगों ने फिल्म देखी है, वे सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत नृत्य के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं। हुमा ने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं और अपनी विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है, चाहे वह गैंग्स ऑफ वासेपुर, एक थी डायन, बदलापुर, जॉली एलएलबी 2, महारानी ​​या अब वलिमै हो।

पिछले साल हुमा ने जैक स्नाइडर की ‘आर्मी ऑफ द डेड’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहले गुरिंदर चड्ढा के ‘वायसराय हाउस’ का हिस्सा भी रही थीं। उन्होंने सोनी लिव की महारानी के साथ एक बहुत ही सफल ओटीटी डेब्यू भी किया, जिसके लिए उन्होंने महारानी के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड जीता है। इतना ही नहीं, ओटीटी पर उनकी दूसरी आउटिंग ‘मिथ्या’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े ओपनिंग वेब शो में से एक है और जूही अधिकारी के रूप में उनकी भूमिका भी पसंद की जा रही है। हुमा अपनी पसंद की फिल्मों के जरिए अपने अभिनय कौशल को साबित करती रहती हैं और फरवरी का महीना इसकी एक झलक मात्र है। जल्दी ही हुमा ‘डबल एक्सल’ और महारानी 2′ में भी दिखाई देंगी।


Bundelikhabar

Related posts

निवेश करते समय निवेशकों को इन प्रमुख गलतियों से बचना है ज़रूरी

Bundeli Khabar

“आज़ाद” के टीजर में दमदार दिखे अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी

Bundeli Khabar

प्रताप फड़ के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म ‘अनन्या’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!