23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 3
देश

बजट 2022: आज खुलेगा बजट का पिटारा

Bundelikhabar

दिल्ली/ब्यूरो

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पूर्वाह्न 11 बजे संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश करेंगी. यह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चौथा बजट होगा. पिछले साल की तरह इस बार भी पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा।

 उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस आम बजट में जीडीपी वृद्धि को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उपायों की घोषणा करेगी. इस बार आयकर संबंधी प्रस्तावों में बदलाव उम्मीद की जा रही है, क्योंकि 2014 के बाद से इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि वित्त मंत्री करदाताओं को कुछ राहत देने का ऐलान कर सकती हैं. जानकारों का मानना है कि आयकर की मौजूदा बुनियादी छूट सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की जा सकती है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसे बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये किया जा सकता है. अन्य स्लैब में भी बदलाव हो सकता है।

Screenshot 2022 0201 085827

Bundelikhabar

Related posts

विनोद भानुशाली और संदीप सिंह बनाने जा रहे हैं अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक

Bundeli Khabar

यूक्रेन से लौटे छात्रों की सुध लेने में जुटा शासन-प्रशासन

Bundeli Khabar

भविष्य का आइना / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!