31.9 C
Madhya Pradesh
May 19, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 17 अगस्त, बुधवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।हल षष्ठी का उत्सव मनाया जाता है। इसे हलछठ या उपछठ भी कहते हैं दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। बुधवार को अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन गण्ड नाम का अन्य अशुभ योग भी रहेगा। बुधवार को राहुकाल दोपहर राहू दोपहर 12:30 से 02:06 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मीन से मेष राशि में, और सूर्य कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने के कारण आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस के नजरिये से कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तुला राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनके अलावा मिथुन और धनु राशि के लोग बिजनेस में सावधानी रखें। मकर राशि के लोग एक्स्ट्रा इनकम के चक्कर में जोखिम न लें। बदनामी हो सकती है। अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। आज आप अपनी मेहनत तथा समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है। किसी सम्मेलन अथवा समारोह मैं जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव- दूसरों की गतिविधियों में बिन मांगे सलाह ना दें और ना ही हस्तक्षेप करें। अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। लापरवाही और लेटलतीफी जैसी नकारात्मक बातों को लगाम दे। कोई भी निर्णय तुरंत ही लेने का प्रयास करें। व्यवसाय- व्यापार की छोटी से छोटी बारीकियों पर गंभीरता से विचार करें। प्रतिस्पर्धा के दौर में व्यवसायिक पार्टीयों के साथ संपर्क में रहना जरुरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग भी अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- व्यस्तता के बावजूद अपनी दिनचर्या और खान-पान संयमित रखें। ऐसा करना आपको आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

*वृष* – पॉजिटिव- पूरे दिन व्यस्तता रहेगी। किसी समारोह या पार्टी मे भी जाना पड़ सकता है। इससे आपके संपर्क बढ़ेंगे। रुकावटों के बावजूद आप सभी काम निपटाने में सफल रहेंगे नेगेटिव- किसी भी प्रकार का धन संबंधी लेनदेन करते समय एक बार पुनः विचार अवश्य करें। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों के एडमिशन को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। शेयर्स और तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग मुनाफा कमा सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई समस्या चल रही है तो किसी अनुभवी इंसान से मार्गदर्शन लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। युवाओं के लिए प्रेम प्रसंगों के अवसर भी बनेंगे। स्वास्थ्य- तनाव जैसी स्थिति से दूर रहे। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। कई जानकारियां भी मिलेंगी। मन में चल रही किसी दुविधा का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय बच्चों के भी साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। नेगेटिव- आलस की वजह से कुछ कार्यों को टालने की प्रवृति रहेगी। जिसकी वजह से अपना नुकसान भी कर सकते हैं। नकारात्मक बातों पर ध्यान ना दें।युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय में जिन कार्यों को आप सहज और सरल समझ रहे थे वह बहुत ही मुश्किल से भरे होंगे। हालांकि स्टाफ और सहयोगियों की मदद से काफी हद तक समाधान भी निकलेगा। ऑफिस में अपनी फाइलें तथा दस्तावेज बहुत ही संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के साथ उचित संबंध से बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय व्यायाम और योगा आदि के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी खास कार्य को लेकर दौड़-धूप बनी रहेगी। परंतु सफलता मिलने से थकान महसूस भी नहीं होगी। अनुभवी लोगों के साथ दिन बेहतरीन तरीके से व्यतीत होगा तथा बहुत कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी। नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ कोई पुराना झगड़ा दोबारा उभर सकता है। बेहतर होगा कि बीती बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। कोर्ट केस संबंधी मामले में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय- व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। जो कि सकारात्मक भी रहेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील होने की भी संभावना है। ऑफिस में दूसरों की बातों में ना आकर अपने काम पर ही ध्यान लगाकर रखें। लव- दांपत्य जीवन में उचित तारतम्य रिश्तेदारों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- बुखार और खांसी जुकाम की वजह से परेशान रहेंगे। साथ ही सिर दर्द और थकान की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

*सिंह* – पॉजिटिव- परिवार जनों के साथ घर की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श होगा। रिश्ता में सुधार आएगा, तथा चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो जल्दी ही उसका समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है। कभी-कभी आपका गुस्सा और बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए परेशानियों का कारण बन जाता है। घर में मेहमानों के आने से कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यवसाय- व्यापार में रुके हुए काम निपटेगे। तथा पिछले कुछ समय से चल रही बाधाएं भी दूर होंगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी अवश्य दें। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। लव- दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होने से सभी को खुशी और आनंद महसूस होगा। अपने लव पार्टनर के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना ले। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या* – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। इससे अपने कार्यों को संपन्न करने में सहायता मिलेगी। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्य भी संपन्न होंगे। फायदेमंद डील हो सकती है। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की तरफ और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। व्यवसाय- बिजनेस में चल रही दिक्कतें कर्मचारियों की मदद से दूर होगी। कामकाज में भी गति आएगी। स्टाफ को बोनस देना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। लव- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य- अपने असंतुलित भोजन की वजह से पेट में दर्द और गैस आदि की समस्या रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- कोई पेमेंट या उधार दिया पैसा वापस मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप धैर्य और विवेक का उपयोग करके किसी विशेष समस्या को सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- गुप्त रूप से अपने कार्यों को अंजाम दें और अपनी गतिविधियों तथा योजनाओं के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। घर के किसी सदस्य की लापरवाही अथवा गलत बात आपको चिंतित कर सकते हैं। व्यवसाय- यह समय उपलब्धियों वाला है। आप तो अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कार्य क्षेत्र में इस समय बहुत अधिक कार्य तथा किसी नई जिम्मेदारी की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। आज कोई भी ऑफिशियल यात्रा ना करें। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम आदि रह सकते हैं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज दौड़-भाग ज्यादा रहेगी। लेकिन सफलता मिलने से खुशी भी बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी होगी। घर में नजदीकी संबंधित संबंधियों अथवा मित्रों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- किसी पर भी भरोसा करने से पहले उससे संबंधित पूरी जांच पड़ताल करना जरूरी है। अध्ययनरत विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी आलस या लापरवाही ना करें। आपके कुछ मित्र ही आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय- बिजनेस में स्थिति सामान्य है। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने का प्लान है तो ये काम सोच विचार कर करें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में सफलता के योग हैं। लव- जीवनसाथी और परिवार वालों से मदद मिलेगी। घर का माहौल भी सुखद रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योगा और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी। खास तौर पर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेगी और सफलता भी हासिल करेंगी। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट आने से संबंध भी खराब हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि अपना बजट बनाकर रखें। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में बिना मांगे प्रतिक्रिया ना दें। व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां बनी रहेंगी। बिजनेस संबंधित कामों में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। आप के निर्णय सकारात्मक रहेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभ के साधनो में भी वृद्धि होगी। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बेहतर होगा कि अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अवश्य शेयर करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्लान में सफलता हासिल करेंगे। भाइयों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपने मनोभावों पर काबू रखें। अपनी प्रतिभा को पहचाने और सकारात्मक दिशा में लगाएं। व्यर्थ की कुछ गतिविधियों में समय और पैसा नष्ट हो सकता है। लेनदेन के कार्यों में सावधानी बरतें। व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय के लिए किसी भी प्रकार का रिस्क ना ले, इस समय मानहानि की स्थिति बन रही है। लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनाएं। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की वजह से कार्य करने में दिक्कत आएगी। व्यायाम और योगा इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

*कुंभ* – पॉजिटिव- किसी खास लक्ष्य को हासिल करना है, तो मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए अपने काम पर ही फोकस करें। निजी कामों के साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दें। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि कभी-कभी आपकी ही शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती हैं। अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेगी। व्यवसाय- कामकाज को लेकर कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेना फायदेमंद रहेगा। किसी नए कार्य संबंधी भूमिका भी बनेगी। नौकरी में स्थायित्व रहेगा लेकिन अपना टारगेट पूरा करने के लिए दबाव भी रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच प्रकार की नोकझोंक का असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। साथ ही रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों के लिए भी विचार-विमर्श होंगे। नेगेटिव- धन संबंधी नीतियों पर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें। सहज तरीके से सोच-समझकर ही अपने कार्यों को अंजाम दें। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। आपके द्वारा किया गया कोई नया प्रयोग सफल रहेगा तथा जल्दी ही उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। इसलिए उम्मीद ना हारे। ऑफिस में चल रहे प्रोजेक्टस में आपका विशेष योगदान रहेगा। लव- घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी। स्वास्थ्य- मधुमेह और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। साथ ही अपना लाइफ स्टाइल में संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!