20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 18
मध्यप्रदेश

पाटन: फरियादी ने खुद ही खोज ली अपनी मोटरसाइकिल

Bundelikhabar


पाटन/संवाददाता
पाटन थानांतर्गत कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फरियादी गंगाराम निवासी इटवा-इमलिया के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल छीन ली गई थीं, जिसकी प्राथमिकी पुलिस थाना पाटन में दर्ज कराई गई थी किंतु 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ भी नही लग सका, लेकिन फरियादी अपनी खोज करता रहा जिसके परिणामस्वरूप रविवार को उसको सूचना मिली कि उसकी मोटरसाइकिल पंडा बाबा के पास वन विभाग चौकी के पास रखी हुई है सूचना मिलते ही फरियादी अपनी मोटरसाइकिल उठा लाया और पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह अंकित कर गया।

क्या था मामला:
प्राप्त जानकारी एवं ग्रामवासियों के अनुसार ग्राम इटवा इमलिया के पास गाँव के लड़कों द्वारा एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया, जिनके साथ गाँव के लड़कों की बहसबाजी हुई जिसके बाद वह जोड़ा वहाँ से वक्त की नजाकत को देखते हुए रफूचक्कर हो गया।

बात अभी यहीं खत्म नही हुई घटना के दुसरे दिन प्रेमी जोड़े को खदेड़ने वाले लड़कों में से एक लड़का अपनी मोटरसाइकिल से पाटन बाज़ार करने आया हुआ था तभी इत्तेफाकन लौटते वक्त ग्राम वासन के पास उक्त प्रेमी जोड़े वाला लड़का अपने दोस्तों के साथ उस लड़के को टकरा गया, जिसके साथ उन सभी लड़कों ने मारपीट की एवं घटना को अंजाम देने के बाद उस ग्रामीण लड़के की मोटरसाइकिल ले कर फरार हो गए। उक्त प्रकरण को पाटन पुलिस द्वारा संज्ञान में लिया गया किंतु घटना के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथों कोई सुराग नही लगा न ही घटना कारित करने वाले लड़कों का औऱ न ही उक्त मोटरसाइकिल का, ततपश्चात फरियादी के अपनी मोटरसाइकिल खुद ही तालाश ली।


Bundelikhabar

Related posts

अगर आप चाहते हैं सस्ता लॉन तो ये खबर जरूर पढ़ें

Bundeli Khabar

बिजावर: नगर परिषद में सीएम संवाद कार्यक्रम में उड़ाई गई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ

Bundeli Khabar

कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा कर सर्व विप्र समाज की शोभायात्रा का किया स्वागत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!