25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
InShot 20210829 105839150
मध्यप्रदेश

बिजावर: नगर परिषद में सीएम संवाद कार्यक्रम में उड़ाई गई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियाँ

Bundelikhabar

.समस्त आला अधिकारी रहे मौजूद
.मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नदारत

बिजावर / शमीम खान
नगर परिषद बिजावर मैं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत हितग्राहियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संवाद कार्यक्रम में आयोजित कियि गया, जिसमे बिजावर के वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, एवं बिजावर का जनसमूह उपस्थित रहे, एक ओर नगर परिषद में वैक्सीनेशन का महा अभियान जारी था, जहां वैक्सीन लगाई जा रही थी वहीं दूसरी ओर नगर परिषद में आयोजित इस कार्यक्रम में एक अधिकारी को छोड़कर समस्त जनता बिना मास्क के देखे गई, साथ ही आयोजक भी जो प्रशासन की नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार्यक्रम का आयोजन करा रहे थे यह कार्यक्रम कहां तक सफल होता है कहां तक नहीं, बिना मास्क कितना खतरनाक है ऐसे में अगर कोई संक्रमण फैलता है और जनता को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा किस पर कार्रवाई की जाएगी।

InShot 20210829 105900168

गैरतलब है कि शासन प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में लगा हुआ है ऐसे में ये असावधानी किसी बड़ी घटना को आमंत्रित कर सकती है, पर देखने वाली बात यह भी है कि ये लापरवाही अधिकारियों के सामने होती रही और अधिकारी गण मूक बने देखते भी रहे, इस बात से यह तो साबित होता है कि शासन की समस्त योजनाएं मात्र कागजों पर जिन्दा हैं।

InShot 20210829 105811264

Bundelikhabar

Related posts

फ्रॉड:फर्जी अप्रूवल ले कर बेच दीं आधा दर्जन गाड़ी

Bundeli Khabar

जिला मुख्यालय से किसी भी हाल में बारिश में संपर्क नही टूटना चाहिए: मंत्री कमल पटेल

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!