20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 1 14
देश

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में फाँसी के फैसले के मद्देनजर गृह मंत्री का सेंट्रल जेल निरीक्षण

Bundelikhabar

हाई सिक्योरिटी सिस्टम है अप-टू-डेट – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

हाई लेवल ऑफिसर्स के साथ किया भोपाल सेंट्रल जेल का निरीक्षण

गृह और जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने हाई लेवल ऑफिसर्स के साथ भोपाल सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले के मद्देनजर गत दिवस मंत्रालय में हुई बैठक में दिये निर्देशों के पालन की पड़ताल की। डॉ. मिश्रा और उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष जताया। निरीक्षण में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, महानिदेशक जेल श्री अरविंद कुमार, एडीजी डॉ. अशोक अवस्थी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल में अण्डा सेल और हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी सिस्टम, वॉकी-टॉकी कंट्रोल रूम, हाई मास्ट लाईट इत्यादि का बेहतर प्रबंध है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात की पेट्रोलिंग, पैरी-फैरी पेट्रोलिंग और अकस्मात पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हॉट लाइन व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) श्री खत्री और एडीएम श्री यादव के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया जाकर जेल में सुरक्षा व्यवस्थाओं संबंधी रिपोर्ट एडीजी जेल श्री गाजीराम मीणा की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपी जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

स्वार्थ के संगीत में दबे विनाश की सुनामी के संकेत

Bundeli Khabar

तुष्टीकरण का नतीजा है साम्प्रदायिक दंग

Bundeli Khabar

अफसरशाही में परिवर्तित हो गई है आक्रान्ताओं की गुलामी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!