22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220506 WA0009
मनोरंजन

जल्द ही रिलीज होगी देवेंद्र खन्ना की मार्मिक शॉर्ट फिल्म ‘आरोही’

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। वी एस नेशन की प्रस्तुति ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले एक दिल को छू लेने वाली एक बेटी के जज्बातों और उसके जीवन में आई नई मांओ के प्यार की मार्मिक कहानी है शॉर्ट फिल्म ‘आरोही’। चूंकि इस फिल्म की कहानी कई माओ के इर्द गिर्द घूमती है इसी लिए इसे मदर्स डे के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। आपको बता दें कि ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले निर्माता-निर्देशक देवेंद्र खन्ना 20 वर्ष पहले भी फिल्में व म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं। आज 20 वर्षो बाद इसी शॉर्ट फिल्म आरोही के जरिए देवेन्द्र खन्ना बतौर लेखक निर्देशक अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं।

आरोही के बारे में बात करते हुए देवेंद्र खन्ना ने बताया कि जिस किसी के सपने के पीछे उसकी मां का संघर्ष और जुनून होता है उसके सपने को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही एक सपना था गरीब परिवार में जन्मी आरोही का, जिसे सुरो का ज्ञान था और वह जब अपने दोस्तों के बीच गाती थी तो सब वाह वाह कह उठते थे। लेकिन वह जिस घर में रहती थी जिस माहौल में रहती थी उसे देखकर वह अपने सपने को सच करने का सपना भी नहीं देख सकती थी लेकिन उसकी मां के कड़े संघर्ष ने आरोही को आखिरकार कामयाब गायिका बना दिया। मगर बेटी की कामयाबी का सुख भोगने से पहले ही वह जिंदगी की जंग हार जाती है, तभी अंतिम सांस लेते हुए बेटी को बिलखते हुए देख वह बेटी को बताती है एक इच्छा। क्या थी वो इच्छा? क्या आरोही उसे पूरा कर पाती है? इसके बाद की कहानी जानने के लिए आपको आरोही देखनी होगी।

इस फिल्म में अभिनेता वीरेंद्र मिश्रा के अलावा सभी नए कलाकारों ने काम किया है। आरोही के शीर्षक किरदार को निभाया है राधिका धुरी ने। बाकी सह कलाकारों में भारती पवार, रीटा इस्सर, शिल्पा पेरुलेकर, शोभा बंसल, सविता मायकर, नमिता चौधरी,अमरदासन नायर प्रमुख है। इनके अलावा स्पेशल अपिरियंस में एडवोकेट राज कुमार तिवारी व सीए डॉ महेश गौर भी दिखाई देंगे। देवेंद्र खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोही को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। अगले प्रोजेक्ट के बारे में खन्ना ने बताया कि आरोही के बाद अगले महीने एक और शॉर्ट फिल्म ‘तलाक क्यूं’ रिलीज होगी। उसके बाद शॉर्ट फिल्म ‘पीड़ा के पांच दिन’ पर काम चल रहा है। बाकी एक सोशल शो डी डी के लिए और एक रियल्टी शो के साथ एक फिल्म पर भी काम चल रहा है, जिसकी शूटिंग राजस्थान में होगी।


Bundelikhabar

Related posts

संगीत इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं हरनूर चंदी

Bundeli Khabar

एकता जैन के फेसबुक पर हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, एकता ने 100 दीयों के साथ दिवाली सीक्वेंस के लिए की शूटिंग

Bundeli Khabar

म्यूजिक फेस्टिवल ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ के 13वें संस्करण का समापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!